जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह के नेतृत्व में आज श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर श्री श्री महावीर मंदिर, न्यू रानी कुदर में 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ संगीतमय हुआ। पाठ के बाद आरती गाई गई। इसके उपरांत आगंतुकों के बीच प्रसाद वितरण हुआ।
इस आयोजन को सफल बनाने में वंदना सिंह, सन्नी सिंह, बिल्लू, किट्टू सिंह, प्रेम, जय, रवि आदि ने महती भूमिका निभाई।



