Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :गुरु गोबिंद सिंह जयंती कल, टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सीजीपीसी की विनती शाम को घरों में करें दीपमाला
Breaking News

Jamshedpur News :गुरु गोबिंद सिंह जयंती कल, टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, सीजीपीसी की विनती शाम को घरों में करें दीपमाला

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 16, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्रद्धालुओं से अपील पालकी साहिब का स्वागत केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर करें: भगवान सिंह

जमशेदपुर।
सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है।
मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करे। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाशपर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी के साथ नगरकीर्तन में शामिल हों।
पूर्वसंध्या पर प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, दमन सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा और रामकिशन सिंह ने टेल्को गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं। नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा। टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी। बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी।
निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा।
सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी। नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 38 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं।
पुरे नगरकीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी। विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 टर्बन बैंक, 4 सिख विजडम, 5 निहंग जत्थेबंदी, 6 विभिन्न स्कूल, 7 सीजीपीसी, 8 जाग्रति मंच, 9 अकाली दल, 10 पालकी साहिब, 11 गुरुप्यारी साध संगत, 12 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा नमदा बस्ती गुरुद्वारा कमिटी, टिनप्लेट गुरुद्वारा व बारीडीह गुरुद्वारा की ओर से निर्धारित मार्ग पर संगत के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है। वहीँ समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से किया जायेगा। साकची में नगर कीर्तन पहुँचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Saraikela- Kharsawa News :टीएसजी प्लांट में एनडीआरएफ संग आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल

January 19, 2026

Jamshedpur News :नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम खत्म, विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

January 19, 2026

Jharkhand New :रांची में होगा भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम, भाई चमनजीत सिंह लाल और भाई सतिंदरबीर सिंह करेंगे संगत को निहाल

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.