
जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह भी मौजूद रहे।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी पर बाबूलाल मरांडी ने मांगी CBI जांच, अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
जमशेदपुर परिसदन में आदित्य साहू ने भाजपा जमशेदपुर महानगर के संगठनात्मक कार्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनका कुशल-क्षेम जाना।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर भी चर्चा की।
जिला पदाधिकारियों से ली संगठन की जानकारी
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में मौजूद जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को महानगर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।
प्रदेश अध्यक्ष के जमशेदपुर आगमन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। मौके पर महानगर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

