Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: गोपाल मैदान में RSS का भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक एक मंच पर जुटे
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गोपाल मैदान में RSS का भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक एक मंच पर जुटे

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य शाखा संगम का आयोजन

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 213 शाखाओं के स्वयंसेवक एक स्थान पर हुए एकत्रित

जमशेदपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 1 नवंबर 2026 को जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य शाखा संगम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर की 213 शाखाओं के स्वयंसेवक एक ही स्थान पर एकत्रित हुए। इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस शाखा संगम में स्वयंसेवकों की सामूहिक सहभागिता, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकात्मता का परिचय देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एन.आई.टी. जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर जी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के बौद्धिक प्रमुख श्री राणा प्रताप जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. गौतम सूत्रधर जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण एवं समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों, सेवा, संगठन, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्रभाव के प्रसार में स्वयंसेवकों की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “शाखा संघ का प्राण है।” और यह व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है। शाखा के माध्यम से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक दायित्वबोध जैसे अनेक गुणों का विकास होता है। नियमित शाखा से व्यक्ति के जीवन में बड़े-बड़े सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और यही परिवर्तन आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य वक्ता श्री राणा प्रताप जी ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की आवश्यकता क्यों पड़ी और उस समय देश एवं समाज के समक्ष किस प्रकार की चुनौतियाँ थीं। उन्होंने कहा कि संगठित, अनुशासित एवं राष्ट्रभाव से युक्त समाज के निर्माण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संघ की स्थापना हुई। संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज का संगठन और राष्ट्र जीवन को सशक्त बनाना है।

उन्होंने शाखा तंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शाखा केवल शारीरिक गतिविधियों अथवा नियमित मिलन का केंद्र नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, समयबद्धता, नेतृत्व क्षमता, सामूहिकता, आत्मविश्वास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे गुणों का विकास होता है। नियमित शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण होता है और व्यक्ति निर्माण से संगठित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव होता है।

उन्होंने आगे कहा कि संघ का कार्य केवल संगठन के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करना भी है।

उन्होंने संघ द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन की अवधारणा को विशेष रूप से रेखांकित किया। इसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का आचरण तथा नागरिक कर्तव्य जैसे पाँच प्रमुख विषयों को समाज परिवर्तन का आधार बताया। उन्होंने इन विषयों को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक एवं नागरिक के दैनिक जीवन में व्यवहार के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित यह शाखा संगम जमशेदपुर महानगर की 213 शाखाओं के स्वयंसेवकों के सामूहिक एकत्रीकरण का महत्वपूर्ण अवसर बना। इस आयोजन ने शाखा कार्य की व्यापकता, संगठनात्मक एकात्मता तथा समाज के प्रति स्वयंसेवकों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने संघ के आदर्शों, राष्ट्रभाव एवं समाज के प्रति समर्पण के संकल्प को दोहराया।

शाखा है गंगा की धारा, डुबकी नित्य लगाते हैं।
माँ का वंदन साँझ-सवेरे, श्रद्धा सुमन चढ़ाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्य मंदिर समिति की आमसभा में चंद्रशेखर मिश्रा को श्रद्धांजलि, रघुवर दास बोले- निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

November 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 18 दिसंबर से सजेगा जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2.0, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह समेत 80 से अधिक दिग्गज होंगे शामिल

November 2, 2026

Jamshedpur News :डीएवी बिष्टुपुर में धूमधाम से मना ‘वरिष्ठ अभिभावक दिवस’, नन्हे बच्चों ने दादा-दादी संग किया रैंप वॉक

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.