
जमशेदपुर : शहर के गोविंदपुर स्थित खैरबनी में दयाल बिल्डर्स (Dayal Builders) द्वारा एक नए और भव्य आवासीय प्रोजेक्ट ‘दयाल स्काईलाइन’ (Dayal Skyline) का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को टेल्को क्लब (Telco Club) में आयोजित एक भव्य समारोह में इस नए प्रोजेक्ट के मॉडल का उद्घाटन किया गया। इस खास अवसर पर मुख्य रूप से जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
READ MORE :Jamshedpur News :कारों और वॉशिंग मशीनों के लिए 100% रिसाइकल्ड स्टील बनाएगा टाटा स्टील, यूरोप के CiSMA प्रोजेक्ट में निभा रहा अहम भूमिका
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह प्रोजेक्ट
दयाल बिल्डर्स के डायरेक्टर साहेब सिंह ने प्रोजेक्ट की खासियतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर में एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार आवासीय सोसाइटी का निर्माण किया जा रहा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सीएनटी फ्री (CNT Free) है।
प्रोजेक्ट में 2BHK और 3BHK प्रीमियम फ्लैट्स के चार बड़े टावर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, ग्राहकों की लग्जरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 4BHK के आलीशान डुप्लेक्स पेंटहाउस (Duplex Penthouse) और एक बेहतरीन कमर्शियल टावर का भी निर्माण किया जा रहा है।
अब तक 700 से ज्यादा लोगों को दे चुके हैं फ्लैट
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दयाल बिल्डर के चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह ने कंपनी के सफर और विश्वसनीयता को साझा किया। उन्होंने बताया कि दयाल बिल्डर्स ने अपना पहला सफल प्रोजेक्ट परसुडीह में बनाया था। उसी सफलता के बाद अब गोविंदपुर में इस बड़े प्रोजेक्ट की नींव रखी गई है। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि उनकी कंपनी अब तक 700 से ज्यादा परिवारों को उनके सपनो का फ्लैट सौंप चुकी है। वहीं, वर्तमान में लगभग 500 नए फ्लैट्स का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।
READ MORE :Indian Railways Update : बिलासपुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: कामख्या-LTT और सूरत-मालदा टाउन समेत 12 ट्रेनें रद्द
समारोह में शहर के कई गणमान्य रहे उपस्थित
दयाल स्काईलाइन के मॉडल उद्घाटन समारोह में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख चेहरे नजर आए। अतिथियों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महासचिव आर. के. सिंह, गुरमीत सिंह तोते, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रगुप्त सिंह और परितोष सिंह सहित भारी संख्या में शहर के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



