
जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिला में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
कई वरिष्ठ नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में के. राजू उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार महतो, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, राकेशेश्वर पांडे, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, राकेश तिवारी और रियाजुद्दीन खान सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने महापौर सुधा गुप्ता का स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।
चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली जीत
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के. राजू ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता की जीत मजबूत चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जनता ने सराहा और इसी वजह से उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाई।
उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि मानगो क्षेत्र की जनता विकास को प्राथमिकता देती है। चुनाव के दौरान सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर सुधा गुप्ता को समर्थन दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सुधा गुप्ता-बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की भेंट, विकास और जनकल्याण पर चर्चा
पार्टी अनुशासन पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क अभियान चलाकर चुनाव को मजबूत बनाया। हालांकि कुछ नेताओं द्वारा पार्टी के निर्णय के खिलाफ काम करने की भी चर्चा हुई।
इस पर मुख्य अतिथि ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की नीति के खिलाफ काम करने वाले किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वार्ड पार्षदों का भी हुआ सम्मान
इस अवसर पर मानगो नगर निगम के कई नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें मोमेंटो देकर उनकी जीत पर बधाई दी गई। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में विजय यादव, परितोष सिंह, राज किशोर यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, शाहनवाज अहमद, बबलू नौशाद, फैयाज आलम अंसारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश साहू, अपर्णा गुहा, उषा सिंह, नलिनी सिन्हा, हेमेंद्र हांसदा, नवनीत मिश्रा, फिरोज खान, कौशल प्रधान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



