जमशेदपुर।
Greenfield Sanskarshala द्वारा रविवार को ग्रेजुएशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 95 नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर औपचारिक स्कूली जीवन की ओर कदम बढ़ाया। यह पल बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा रहा।
READ MORE :Jharkhand Sarhul Festival 2026 : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पूजा कर दिया संरक्षण का संदेश
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में Tata Main Hospital की न्यूरो पीडियाट्रिशियन Dr. Preeti और Loyola School Jamshedpur की पूर्व शिक्षिका Agnes Boyle मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।
“Crayons to Constellation” थीम बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम की थीम “क्रेयॉन्स से कॉन्स्टेलेशन तक” रखी गई, जो बच्चों की रंगीन शुरुआत से उनके उज्ज्वल भविष्य की यात्रा को दर्शाती है। आकर्षक ग्रेजुएशन गाउन में सजे बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
समारोह की शुरुआत नमस्ते गीत से हुई, जो विद्यालय के संस्कारों को दर्शाता है। इसके बाद बच्चों ने “वन ईयर ओल्डर, वन ईयर वाइज़र” गीत के माध्यम से अपने विकास और सीखने की झलक प्रस्तुत की।
बच्चों ने खुद को रंग-बिरंगे क्रेयॉन्स के रूप में प्रस्तुत करते हुए एकता और विविधता का सुंदर संदेश दिया।
READ MORE :ACSR Conclave 2026 :अकादमिक–कॉरपोरेट–समाज समन्वय से सतत विकास पर जोर
“सितारे ज़मीन पर” की झलक
छात्रों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की झलक पेश की। इस दौरान उन्होंने अच्छे नागरिक बनने का संकल्प भी लिया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
रैंप वॉक और विदाई ने बनाया खास
कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई गीत के साथ हुआ। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों और शिक्षकों का रैंप वॉक रहा, जिसे अभिभावकों और दादा-दादी ने जोरदार तालियों के साथ सराहा।
प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय की प्राचार्या Ekta Agrawal ने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।




