जमशेदपुर। आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय न्यू बाराद्वारी में संस्थापक दिवस समारोह सह पूर्ववर्ती छात्र सम्मलेन उत्साह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर संस्थापकों में शीर्षस्थ स्व. बिभूति भूषण गुप्ता सचिव, डॉ टी बनर्जी अध्यक्ष एवं स्व. रवि राय प्रधानाध्यापक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी अचिन्तम गुप्ता, प्रधानाध्याक चन्द्रदीप पाण्डेय, बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं पूर्व छात्र -छात्राओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय में बिताए गए क्षणों का संस्मरण साझा करते हुए विद्यालय की भूमिका को प्रेरक बताया. पूर्व शिक्षिका श्रीमती आशा झा पूर्ववर्ती छात्रों से मिलकर अभिभूत दिखाई पड़ीं. विद्यालय प्रबंधन ने अंग वस्त्र प्रदान कर विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया. पूर्ववर्ती छात्रों ने अगले वर्ष पुनः 04 अप्रैल 2027 को मिलने का संकल्प व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में कार्य करने की बात दुहराई.
उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय की स्थापना सन 1951 में पूर्वी पाकिस्तान वर्तमान बांग्लादेश एवं पश्चिमी पंजाब वर्तमान में पाकिस्तान के शरणार्थियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी.




