
जमशेदपुर।


गुरुवार को पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी भाजपा नेता अभय सिंह से मिलने घाघीडीह स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम पूछा और इस कालचक्र के फेर में हो रही परेशानियों से लडने हेतु अपने आपके मानसिक रूप से मजबूत रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए. जो लोग शांति व्यवस्था भंग करने के दोषी हैं उन पर आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जो निर्दोष है और जिन्हें राजनीतिक दवाब में जेल भेज दिया गया है उनकी अविलंब रिहाई की प्रक्रिया पर प्रशासनिक पहल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें :- Jamshedpur News:DNA के लिए तैयार हूं – सरयू राय
इस क्रम में उन्होंने भाजपा जमशेदपुर के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, विहिप के नेता जनार्दन पांडे, अभिवक्ता चंदन चौबे एवं उमेश सिंह से भी मुलाकात की।
इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, सतबीर सिंह सोमू, अमित मिश्रा, धनेश सिंह गुड्डू, पप्पू वर्मा, ओम प्रकाश रजक, शुभम तिवारी आदि उपस्थित रहे.


