
जमशेदपुर.

बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों और वित्तीय आय-व्यय की व्यवस्था परट चर्चा की गई.
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था के सभी कार्यक्रमों से संबंधित फाइलों में कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण, व्यय से संबंधित रसीदें और कार्यक्रम की तस्वीरें व्यवस्थित रूप से संकलित एवं सुरक्षित रखी जाएंगी. साथ ही, यह भी तय किया गया कि बजट सत्र अप्रैल माह से प्रारंभ होगा और आम सभा के बाद सभी फाइलों का व्यवस्थित संरक्षण किया जाएगा.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: वन विभाग और गीता थिएटर के समर कैंप का भव्य समापन, ‘नशा करे नाश’ नाटक ने जीता दिल
वर्ष भर के कार्यक्रमों की बनी रुपरेखा
बैठक में वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी निर्धारित की गई. इसके अंतर्गत जून के अंतिम सप्ताह में कबीर जयंती का आयोजन कबीर के दर्शन और विचारों पर केंद्रित होगा. जुलाई में प्रेमचंद जयंती और अगस्त के अंतिम सप्ताह में सावन मिलन (बारहमासा आधारित) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.बैठक में यह भी तय हुआ कि सितंबर माह में दिनकर जयंती, अक्टूबर में विजया मिलन, नवंबर में पुस्तक मेला, जनवरी माह में वनभोज, वसंत पंचमी के अवसर पर निराला जयंती और मार्च में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा.
कार्यक्रमों से मिलेगी नई ऊर्जा
संस्था के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा साहित्य प्रेमियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी.
READ MORE :Jamshedpur News :जेईई एडवांस्ड में शहर के नवल ने लहराया परचम, आईआईटी में प्रवेश का सपना हुआ साकार
इनकी रही सक्रिय भूमिका
बैठक में संस्था की अध्यक्ष डॉ.संध्या सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जूही समर्पिता, सचिव डॉ.भारती कुमारी, सह सचिव डॉ.मनीला, न्यायिक सलाहकार ममता सिंह एवं जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्पांजलि मिश्रा, माधुरी मिश्रा, ज्योत्सना अस्थाना, सुधा गोयल, लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, रीना सिन्हा और डॉ.सबिता पॉल की सक्रिय उपस्थिति रही.


