Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: बच्चों में कुष्ठ रोग की रोकथाम पर जोर, चेन्नई से आई विशेषज्ञ ने हुरलुंग स्वास्थ्य केंद्र में जांचा MDT अभियान
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बच्चों में कुष्ठ रोग की रोकथाम पर जोर, चेन्नई से आई विशेषज्ञ ने हुरलुंग स्वास्थ्य केंद्र में जांचा MDT अभियान

पूर्वी सिंहभूम में 100 दिवसीय 'मेरी दोस्ती तुमसे' अभियान की निगरानी, डॉ. होसान्ना सिंह ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की पहचान और पात्र व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफाम्पीसिन देने पर दिया जोर
BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 27, 2026Updated:October 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर, 27 अक्टूबर 2026। पूर्वी सिंहभूम जिले में कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ (एमडीटी) अभियान की निगरानी तेज कर दी गई है। मंगलवार को चेन्नई स्थित केंद्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (CLTRI) की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. होसान्ना सिंह ने जिले में चल रहे कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण किया।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हुरलुंग पहुंचकर अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान सहियाओं द्वारा चिह्नित संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की स्क्रीनिंग भी की गई।

READ MORE :JHARKHAND CABINET NEWS: हेमंत सोरेन कैबिनेट के 62 बड़े फैसले, जमशेदपुर MGM अस्पताल, चांडिल सिंचाई योजना और 7890 चापाकलों को मंजूरी

बच्चों में कुष्ठ रोग रोकने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जरूरी

निरीक्षण के दौरान डॉ. होसान्ना सिंह ने कहा कि बच्चों में कुष्ठ रोग के संक्रमण को रोकने के लिए पंजीकृत मरीजों के परिजनों और उनके निकट संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान गंभीरता से करनी होगी।

उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ईमानदारी से करने और चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र संपर्क व्यक्तियों को सिंगल डोज रिफाम्पीसिन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और उपचार से संक्रमण की रोकथाम में मदद मिल सकती है।

घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करेंगी सहिया

जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम में 10 अक्टूबर 2026 से 30 जनवरी 2027 तक ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत सहिया घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण वाले लोगों की पहचान करेंगी। संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा, ताकि बीमारी की पुष्टि होने पर समय से उपचार शुरू किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अभियान में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं और विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा।

शिक्षकों और आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगी जानकारी

अभियान के तहत सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के साथ विद्यालयों के एक पुरुष शिक्षक तथा एक महिला शिक्षिका को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और इससे जुड़ी गलत धारणाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य लोगों में बीमारी को लेकर मौजूद भय और भ्रांतियों को दूर करना तथा संदिग्ध मरीजों को जांच और उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है।

कुष्ठ रोग का उपचार उपलब्ध है। समय पर पहचान और निर्धारित उपचार पूरा करना बीमारी से होने वाली जटिलताओं की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: चक्रवात ‘अर्णव’ का असर, जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद

विभागों के बीच समन्वय बनाकर अभियान चलाने का निर्देश

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुगसलाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

इससे पहले डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने डॉ. होसान्ना सिंह और डेमियन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक डॉ. गौतम कुमार का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

निरीक्षण कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डेमियन फाउंडेशन के राज्य समन्वयक डॉ. गौतम कुमार, दुर्योधन बागती, पीएमडब्ल्यू संगीता चाकी, सीएचओ नम्रता कुमारी, आयुष सीएचओ प्रेरणा कुमारी सहित क्षेत्र की सहिया उपस्थित थीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

RAILWAY NEWS: चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रेलवे का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

October 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली ट्रेड फेयर में खरीदारी को पहुंचे शहरवासी, महिला उद्यमियों के चेहरों पर खुशी

October 27, 2026

JHARKHAND CABINET NEWS: हेमंत सोरेन कैबिनेट के 62 बड़े फैसले, जमशेदपुर MGM अस्पताल, चांडिल सिंचाई योजना और 7890 चापाकलों को मंजूरी

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.