
जमशेदपुर। कदमा स्थित प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गा पूजा समिति के चेयरमैन केके अरोड़ा को विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके कार्यों एवं मंदिर के संचालन में दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों की सराहना की।
समारोह के दौरान रंकिणी मंदिर के महासचिव जनार्दन पांडेय, उपाध्यक्ष केजी गोविंद और कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ ने संयुक्त रूप से केके अरोड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: रामेश्वरम मंदिर की थीम पर सजा उत्कल समाज का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
मंदिर के प्रति योगदान को किया याद
विदाई समारोह में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि केके अरोड़ा ने मंदिर से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपना योगदान दिया। उनके सुझाव और सहयोग मंदिर समिति के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं।
पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर DC राजीव रंजन और SSP एहतेशाम वकारिब अलर्ट, CCTV से शहर की निगरानी, पूजा पंडालों में सुरक्षा का लिया जायजा
पदाधिकारियों और सदस्यों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर रंकिणी मंदिर के महासचिव जनार्दन पांडेय, उपाध्यक्ष केजी गोविंद, कोषाध्यक्ष प्रेमनाथ के अलावा सुभाष, सतीश कुमार, रमेश सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समारोह में समिति के सदस्यों ने केके अरोड़ा के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

