Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद के दौरान 18 भाजपा नेताओं पर दर्ज ‘झूठी’ FIR के विरोध में उबला आक्रोश, टेल्को में बनी बड़े आंदोलन की रणनीति
Breaking News

Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद के दौरान 18 भाजपा नेताओं पर दर्ज ‘झूठी’ FIR के विरोध में उबला आक्रोश, टेल्को में बनी बड़े आंदोलन की रणनीति

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हिमांशु हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा बुलाए गए शांतिपूर्ण ‘जमशेदपुर बंद’ के दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी (FIR) को लेकर भाजपा में भारी आक्रोश है। टेल्को थाना द्वारा 18 नामजद भाजपा नेताओं और कई अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को टेल्को सेक्टर मार्केट में भाजपा की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुई।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्राथमिकी की प्रतियों का गहन अध्ययन किया गया और प्रशासन के खिलाफ आगे के जोरदार आंदोलन की रणनीति तय की गई।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट के छात्रों के लिए खुशखबरी, 4 साल तक मिलेगा ₹18.5 लाख का स्कॉलरशिप अवार्ड

राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हैं मुकदमे, जुड़ा गई हैं फर्जी धाराएं: अभय सिंह

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी को पूरी तरह से झूठा, मनगढ़ंत और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन को अपराध का स्वरूप देकर कार्यकर्ताओं को डराने की साजिश रची जा रही है। प्राथमिकी में कई ऐसी गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं, जैसी कोई भी घटना बंद के दौरान न तो कहीं देखने को मिली और न ही मीडिया रिपोर्ट में इसका उल्लेख है। यह साबित करता है कि पुलिस प्रशासनिक दबाव में काम कर रही है।

झूठे मुकदमों से मनोबल नहीं टूटेगा, होगा व्यापक जनआंदोलन: विधायक पूर्णिमा साहू

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है। यदि झूठे मुकदमों के जरिए हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया, तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से सड़क पर उतरकर एक व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: जुस्को की सौगात जुगसलाई ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा, भाजपा नेता अनिल मोदी ने 80% खराब लाइटों को ठीक करने की उठाई मांग

एसएसपी से मिलकर अनुचित धाराएं हटाने की होगी मांग

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि जनआक्रोश से घबराई सरकार के इशारे पर प्रशासनिक दमन किया जा रहा है, लेकिन भाजपा अपने हर एक कार्यकर्ता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान प्राथमिकी से अनुचित व निराधार धाराओं को तत्काल हटाने और शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की जाएगी।

टेल्को थाना में इन नेताओं पर दर्ज हुई है प्राथमिकी:

टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण सहित कुल 18 नामजद और अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद:

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, कल्याणी शरण, हलधर नारायण साह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, तन्मय झा, सागर राय, अप्पा राव, खेमलाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, नीरज शर्मा समेत विभिन्न मंडल प्रभारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Chaibasa News :कोल्हान विश्वविद्यालय में एनएसएस द्वारा नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन

July 7, 2026

Jamshedpur News :गोटाशिला बाबा पहाड़ पूजा प्रकृति, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम पर्व : सांसद बिद्युत बरण महतो

July 7, 2026

South Eastern Railway :यात्रियों के लिए खुशखबरी: टाटानगर में प्लेटफॉर्म का विस्तार, आदित्यपुर में बनेगा नया फुट ओवर ब्रिज

July 7, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.