
जमशेदपुर।
जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप पोद्दार ने भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
READ MORE :Jamshedpur News :बिरसानगर संडे मार्केट में आवारा पशु पकड़ने का अभियान
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
दिलीप पोद्दार ने कहा कि माननीय नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में संगठन का और अधिक विस्तार होगा।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मजबूत होगा संगठन
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व में नितिन नबीन का दायित्व ग्रहण करना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है।
READ MORE :Jamshedpur News :भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष बने मारुति नंदन पाण्डेय
युवा नेतृत्व से बढ़ेगा जनसंपर्क
दिलीप पोद्दार ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के युवा नेतृत्व और संगठनात्मक कौशल से पार्टी की “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा जन-जन तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।
सफल कार्यकाल की कामना
उन्होंने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायी और ऐतिहासिक रहेगा।



