Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur news:दीपक लक्खा और स्नेहा सिंह की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में बरसी भक्ति की रसधारा
Breaking News

Jamshedpur news:दीपक लक्खा और स्नेहा सिंह की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में बरसी भक्ति की रसधारा

अलौकिक वातावरण में गूंजे 'हर हर महादेव' के जयकारे, भव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,*
BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर ने एक बार फिर भक्तिरस में डूबकर शिव आराधना की परंपरा को सजीव कर दिया। सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित दसवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक चंडीगढ़ के दीपक लक्खा, राजू सिंह अनुरागी और स्नेहा सिंह की भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव से जोड़ दिया।
चंडीगढ़ से आए दीपक लक्खा ने जब लखबीर सिंह लक्खा जैसे हूबहू आवाज में जब तान छेड़ी तो सभी श्रद्धालु अचंभित हो गए। जूनियर लक्खा के नाम से दीपक लक्खा ने भक्ति रस का ऐसा माहौल बनाया कि सभी भक्तगण झूमने लगे। दीपक लक्खा ने “श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में”, “जय शम्भू जय जय शम्भू” भजन से की उसके बाद एक के बाद महादेव के भजन गाकर भव्य भजन संध्या में चार चाँद लगा दिए।
इससे पूर्व, भजन संध्या की शुरुआत जैसे ही मंच पर राजू सिंह अनुरागी ने गणेश वंदना से की वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने “बम बम बोल रहा है काशी” और “जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं” जैसे सजीव भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया।
इसके बाद जब मंच पर स्नेहा सिंह का आगमन हुआ और उन्होंने “जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया, तो पूरा ट्रांसपोर्ट मैदान शिवमय हो गया। उन्होंने “हमरी लेलो खबरिया, गौरां के संवारिया”, “डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, डम डम डमरू बजाना होगा”, “आदि शक्ति नमोह नमः” जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भक्ति में मग्न दिखे। भजन संध्या के मुख्य आकर्षणों में 8 फीट की बाबा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और त्रिशूल पकड़े शिवा भुजा की विशाल आकृति शामिल रही, जिसने श्रद्धालुओं को महादेव के साक्षात दर्शन जैसा अनुभव कराया। मंच का संचालन विशाल म्यूजिक के संयोजक विशाल सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 25,000 श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन संध्या में शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, ललित दास, गुंजन यादव, विनोद सिंह, सतबीर सिंह सोमू, कृतजीत सिंह रॉकी, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, भूपिंदर सिंह, शिवशंकर सिंह, सन्नी सिंह, चंचल भाटिया, राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां शामिल रहीं।
इस विशाल आयोजन की सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत रही। पंकज कुमार, अरविंद कुमार सहित एवं संघ के सक्रिय सदस्यों में बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, राजेश कुमार सिंह, मुनीम सिंह, राज सिंह, रवि शंकर सिंह, विकास कुमार, मंजीत, राजू सानन, जयपाल भगत, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, विश्वजीत राय आदि का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। शहरवासियों ने इस भजन संध्या को शिवभक्ति की एक अविस्मरणीय रात के रूप में अनुभव किया जो न केवल संगीत की दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक चेतना की दृष्टि से भी अनुपम रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur news:विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान : सरयू राय

August 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद, भाजपा ने की शांतिपूर्ण बंदी की अपील

August 10, 2026

Jamshedpur News :जुगसलाई में ब्राउन शुगर के साथ महिला पैडलर गिरफ्तार, दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी 50 पुड़िया

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.