Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बैठक में कड़े फैसले; योजनाओं में लापरवाही पर शो-कॉज, 15वें वित्त आयोग के फंड पर निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन की बैठक में कड़े फैसले; योजनाओं में लापरवाही पर शो-कॉज, 15वें वित्त आयोग के फंड पर निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

JAMSHEDPUR

Jamshedpur News: जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राजीव रंजन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को समय पर पूरा करना था। उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी विभाग आपसी संवाद बढ़ाएं ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ मिलने में कोई देरी न हो।

पेयजल संकट पर सख्त रुख, कार्यपालक अभियंता को कारण बताओ नोटिस

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर बेहद सख्त रुख अपनाया। पोटका के प्राथमिक विद्यालय मिठाईझरना में पीने का पानी उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने पर कार्यपालक अभियंता (पेजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर) को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा डुमरिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जलमीनार के जरिए और चाकुलिया के प्राथमिक विद्यालय शिशाखून में जल्द से जल्द पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: Naval Tata Hockey Academy के आशीष तानी पुर्ती का भारतीय टीम में चयन

15वें वित्त आयोग के टाइड फंड और छात्रों के बैंक खातों पर निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर चापाकल लगाने, जलमीनार बनाने, पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने और आवश्यक मरम्मत कार्यों में किया जाए। इसके साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) के साथ समन्वय बनाकर सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते जल्द से जल्द खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे छात्रों को मिल सके।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगेंगे विशेष शिविर, FRA मामलों में तेजी

जिले में जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए सभी बीडीओ (BDO) को पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने का टास्क दिया गया है। पंचायत सेवकों से यह प्रमाणित कराने को कहा गया है कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा जन्म प्रमाण पत्र से वंचित न रहे। वहीं, वनाधिकार अधिनियम (FRA) के तहत लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आवेदनों का निष्पादन कर उन्हें तुरंत जिला मुख्यालय भेजें।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम मंडल में डाक विभाग कराएगा महा-राखी प्रतियोगिता, 300 स्कूलों के बच्चे होंगे शामिल

MGM अस्पताल का निर्माण कार्य और एनएचएआई अतिक्रमण पर कार्रवाई

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिया कि शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित किए बिना काम को गति दें। इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जुड़े अतिक्रमण हटाने के मामलों में संबंधित सीओ (CO) को समन्वित कार्रवाई करने और लघु सिंचाई प्रमंडल को तालाबों की भूमि का सत्यापन व वाटर बॉडीज़ सेंसस का काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बहरागोड़ा, मुसाबनी और घाटशिला में प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु के मामलों में बीडीओ को जल्द मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JHARKHAND NEWS: ₹3,907 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, राजखरसावां-डांगोअपोसी चौथी लाइन बनेगी

July 15, 2026

Bihar Railway News :रेलवे का बड़ा फैसला, बेंगलूरु, चर्लपल्ली और देवघर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

July 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन के नाम पर बनी फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

July 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.