
Jamshedpur News (जमशेदपुर): समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की गंभीर समस्याओं को सुना। आम जनता की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

READ MORE..Aaj Ka Rashifal:19 जून 2026 शुक्रवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ
भूमि विवाद, मुआवजा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आए दर्जनों मामले
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिला प्रशासन को विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से
भूमि अधिग्रहण मुआवजा और जमीन विवाद
स्कूल-कॉलेज फीस माफी
मारपीट एवं धमकी से संबंधित मामले
जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान आवंटन
जर्जर सड़कों की मरम्मती
दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना
भूमि पर अवैध कब्जा हटाना
मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाना
पेयजल किल्लत और अन्य जनहित के मुद्दे शामिल रहे।
अनावश्यक देरी पर होगी कार्रवाई, समयसीमा के भीतर हो काम: राजीव रंजन
उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कड़े शब्दों में अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर ही किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागीय पदाधिकारी शिकायतों का संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निपटारा करें ताकि ग्रामीणों को त्वरित राहत मिल सके।
READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: कक्षा से उद्योग तक ज्ञान का सफर, BTTD-2026 का औद्योगिक भ्रमण के साथ शानदार समापन
प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद है निवारण दिवस
राजीव रंजन ने इस अवसर पर कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का एक बेहद प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए जिले के सुदूर क्षेत्रों के नागरिक भी अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष बिना किसी हिचकिचाहट के रख पाते हैं। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन नागरिकों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

