Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं को लटकाया न जाए और समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित हो।

जमीन विवाद और मापी को लेकर मिले कड़े निर्देश

READ MORE..DEOGHAR NEWS: देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, बाबा मंदिर परिसर में चला महा-सफाई अभियान

जनशिकायत निवारण दिवस में भूमि से जुड़े कई मामले सामने आए। जमीन मापी एवं भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी (CO) को नियमानुसार जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, जमीन अधिग्रहण से जुड़े लंबित मुआवजा भुगतान मामलों में भी संबंधित पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि रैयतों को परेशानी न हो।

रोजगार, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं पर फोकस

शिकायत सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना (CMEGP) का लाभ दिलाने और बैंकिंग संबंधी समस्याएं भी गूंजीं। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभ से वंचित आवेदकों के मामलों में जिला उद्योग केंद्र को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बैंकिंग संबंधी शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित बैंक प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग पर भी विचार किया गया।

जनहित और विकास कार्यों से जुड़े आवेदनों पर एक्शन

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में सजेगा योगासना स्पोर्ट्स का मंच, 24 मई को होगी स्टेट चैंपियनशिप; 22 तक आवेदन का मौका

जनसुनवाई में राहरगोड़ा-बारिगोड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग, सिलिकोसिस पीड़ितों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, आरटीई (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन और सेवानिवृत्त शिक्षक को पेंशन भुगतान जैसे संवेदनशील मामले आए। इसके अलावा पंचायत मंडप निर्माण और सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अबुआ आवास योजना’ से संबंधित आवेदनों पर भी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त की अधिकारियों को दो टूक: समय सीमा में हो काम

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जनशिकायत निवारण दिवस का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई करें। निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सदाकत हुसैन बने कांग्रेस सहकारिता विभाग गोलमुरी प्रखंड के अध्यक्ष, चिन्ना राव ने सौंपी जिम्मेदारी

May 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर एमडीडीटीआई में रेल कर्मचारियों को मिला आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, आग से बचाव के सीखे गुर

May 19, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ट्रेनों की लेट-लतीफी के खिलाफ फूटा गुस्सा, मानगो चौक पर जोरदार हस्ताक्षर अभियान

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.