Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :सोचने से नहीं, करने से होता है बदलाव” : पद्मश्री छुटनी महतो
Breaking News

Jamshedpur News :सोचने से नहीं, करने से होता है बदलाव” : पद्मश्री छुटनी महतो

महिला दिवस पर स्वच्छ हवा और महिला नेतृत्व पर संवाद, 15 परिवारों को उन्नत चूल्हा वितरित
BJNN DeskBy BJNN DeskMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर

“सोचने से नहीं, करने से बदलाव आता है। परेशानियाँ और चुनौतियाँ हर व्यक्ति के सामने अलग-अलग रूप में आती हैं, लेकिन जीत उसी की होती है जो उनसे लड़ने का साहस रखता है।” यह बातें पद्मश्री छुटनी महतो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

READ MORE :Jamshedpur News :जेएनएसी के काम का अनुभव तीखाःसरयू राय

शनिवार को आदर्श सेवा संस्थान, नेशनल डोमेस्टिक वर्कर फोरम, असर, एक्शन ऐड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ हवा, स्वच्छ रसोई और महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका पर संवाद किया गया। कार्यक्रम में समुदाय की महिलाएँ, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय हितधारक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने अपने संबोधन में अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने डायन कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाई, तो उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस समय कई जगहों पर उनकी शिकायत तक नहीं सुनी जाती थी, लेकिन उन्होंने संघर्ष जारी रखा। आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि जिन थानों में पहले उनकी बात नहीं सुनी जाती थी, वहीं आज बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं और सलाम करते हैं।

READ MORE :Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ रसोई पहल के तहत चयनित 15 परिवारों को उन्नत चूल्हा (इम्प्रूव्ड कुकस्टोव) वितरित किया गया। ये चूल्हे सीधा एनजीओ (सोशल इंसिएटिव थ्रू डेवलपमेंट एंड ह्यूमनेटेरिएन एक्शन) की ओर से समुदाय के चयनित परिवारों को प्रदान किए गए। लाभुक परिवारों का चयन समुदाय के साथ संवाद और घर-घर किए गए सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था। उन्नत चूल्हों के उपयोग से पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं में कमी आएगी और घर के अंदर होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि घरेलू वायु प्रदूषण का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है, क्योंकि वे रसोई में अधिक समय बिताते हैं। ऐसे में स्वच्छ और सुरक्षित खाना पकाने के विकल्पों को बढ़ावा देना जरूरी है।

कार्यक्रम में विषय प्रवेश आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जायसवाल ने कराते हुए महिला और बच्चों के लिए किए गए संघर्ष और कार्य को बताया. वहीं शहर की प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ता महिला कल्याण समिति की अंजलि बोस सुलोचना, सबिता हेमब्रम ने भी अपनी बातों को साझा किया।

आदर्श सेवा संस्था की अध्यक्ष डॉ निर्मला शुक्ला ने कहा कि वायु प्रदूषण केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय से भी जुड़ा विषय है। इसलिए इसके समाधान के लिए सामुदायिक भागीदारी और महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में पूरबी घोष, बर्नाली चक्रवर्ती, अर्पिता श्रीवास्तव, अन्नी अमृता, लक्खी दास, उषा महतो, एम अरविंदा, रीना मौजूद रही।

कार्यक्रम में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छ हवा के लिए सक्रिय महिलाओं और वायु वीरों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं असर संस्था की अंकिता ज्योति ने कहा कि स्वच्छ हवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सरकार, सामाजिक संस्थाओं और समुदाय के बीच मजबूत साझेदारी जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि आदर्श सेवा संस्थान आगे भी समुदाय के साथ मिलकर स्वच्छ हवा, स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन चंदन जायसवाल ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक रखरखाव कार्य के कारण बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द, साउथ बिहार एक्सप्रेस का मार्ग बदला

May 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सदर अस्पताल का डीसी राजीव रंजन ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों की भीड़ देख अतिरिक्त काउंटर खोलने के सख्त निर्देश

May 5, 2026

Jamshedpur News :बंगाल ,असम और पुडुचेरी की जीत ने भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ा दिया है – काले

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.