
जमशेदपुर.
कोल्हान में सिखों के धार्मिक और सामाजिक मामलों पर पहरा देने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सरायकेला के नए एसपी मनोज स्वर्गियारी से मिला. सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सर्वप्रथम नए पुलिस अधीक्षक को जिले की कमान संभालने के लिए बधाई दी गई. इसके साथ ही सीजीपीसी की ओर से कोल्हान के 34 गुरुद्वारों की जानकारी देते हुए समाज के किसी भी प्रकार के मामले थाना आने पर उन्हें सम्बंधित गुरुद्वारा कमेटी के पास सौंपने की मांग की गई. एसपी को बताया गया कि समाज के पारिवारिक विवाद का निपटारा स्थानीय कमेटी करती है, वहां भी अगर नहीं निपटता है तो सीजीपीसी सर्वोचता के साथ उस मामले का हल निकालने की कोशिश करती है. इसके साथ ही सीजीपीसी की ओर से संचालित गतिविधियों से भी एसपी मनोज स्वर्गियारी को अवगत कराया गया. उन्हें समाज की ओर से हर सामाजिक व धार्मिक मामलों में सहयोग करने का भरोसा दिया गया. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर एसपी प्रभावित हुए और उन्होंने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सिख समाज से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए समाज के मामलों को गुरुद्वारा कमेटियों को भेजे जाने की बात कही. इस दौरान प्रधान के साथ महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, वरीय सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, राजू पांडे आदि शामिल थे.



