
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच , जमशेदपुर के द्वारा गठित चुनाव संचालन समिति द्वारा नई समिति की घोषणा आगामी 18 जनवरी को की जाएगी।यह जानकारी संयोजक, चुनाव संचालन समिति, ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के सुरेन्द्र शर्मा ने यहां जारी विज्ञप्ति में दी।


उन्होंने बताया कि चुनाव संचालन समिति के द्वारा नाम वापसी के बाद विभिन्न समितियों के साथ रायशुमारी की जा रही है। अभी तक कई समितियों की रायशुमारी की जा चुकी है । लोग खुलकर अपने अपने विचार से समाज हित में कार्य कर सकने वाले प्रत्याशी के नाम पर अपनी सहमति दे रहे हैं। जिन प्रत्याशी के नाम पर सबसे ज्यादा सहमति बनेगी उनके नामों की घोषणा चुनाव संचालन समिति आगामी 18 जनवरी दिन रविवार प्रातः 11:00 बजे लक्ष्मीनगर स्थित दीनदयाल भवन में की जाएगी।
पूरी रायशुमारी चुनाव संचालन समिति के संयोजक सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हरेंद्र पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, रमेश कुमार और देवप्रसाद जी के द्वारा किया जा रहा है।

