
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का जश्न मनाने और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए लौहनगरी जमशेदपुर पूरी तरह से तैयार है। भाजपा (BJP) जमशेदपुर महानगर की ओर से रविवार को शहर में एक विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ (Tiranga Yatra) निकाली जा रही है। सुबह 11 बजे साकची (Sakchi) स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से शुरू होने वाली इस भव्य यात्रा की सभी तैयारियां संगठन स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज (Tricolor) के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना है।


READ MORE :Jamshedpur News: डिमना में 12 दिनों से पानी को तरस रही जनता, सौरभ विष्णु ने मानगो नगर निगम को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
दिग्गज नेता होंगे शामिल, भारत माता की झांकी होगी खास
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das), जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो (Bidyut Baran Mahato), भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्त हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से सुसज्जित डीजे, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़े और ‘भारत माता’ की मनमोहक झांकी वाला रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जो पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग देगा।
जानिए तिरंगा यात्रा का पूरा रूट (Route Map)
यह तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। यात्रा का निर्धारित रूट इस प्रकार है:
प्रारंभ: साकची के नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से
बंगाल क्लब गोलचक्कर
साकची बड़ा गोलचक्कर
आई अस्पताल के समीप (टेम्पो स्टैंड रोड)
बसंत टॉकीज गोलचक्कर
जमशेदपुर अक्षेस (JNAC) गोलचक्कर
समापन: आई अस्पताल के रास्ते वापस नेताजी सुभाष मैदान पहुंचकर।
READ MORE :Jamshedpur News: CM हेमंत सोरेन पहुंचे सोनारी, ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की प्रतिमा पर हुए नतमस्तक
जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर, अध्यक्ष ने की ये अपील
तिरंगा यात्रा के पूरे रूट में शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शहर के सभी सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हों और इसे भव्य व ऐतिहासिक बनाएं।


