Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :जमशेदपुर महानगर के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की कोशिश पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की सच्चाई से घबराई कांग्रेस सड़कों पर कर रही तांडव, मुंहतोड़ जवाब की दे चेतावनी
Breaking News

Jamshedpur News :जमशेदपुर महानगर के कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की कोशिश पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- नेशनल हेराल्ड घोटाले की सच्चाई से घबराई कांग्रेस सड़कों पर कर रही तांडव, मुंहतोड़ जवाब की दे चेतावनी

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट की हालिया सुनवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा गुरुवार को साकची स्थित जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की चर्चा से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यदि कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता उसका पुरजोर विरोध करेंगे और जवाबी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय भारत माता के चरण वंदना का स्थल है, यहां लुटेरी पार्टी कांग्रेस की गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन भाजपा कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

READ MORE :Adityapur News :NIT जमशेदपुर में MSME द्वारा प्रायोजित उद्यमिता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ

इस पूरे घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सुधांशु ओझा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार केस में गांधी परिवार को कोर्ट से कोई क्लीन चिट नहीं मिली है, बल्कि केवल तकनीकी आधार पर अस्थायी राहत मिली है। परंतु कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर ऐसे तांडव कर रहे हैं, जैसे उन्हें बेगुनाही का प्रमाण पत्र मिल गया हो। यह सिर्फ झूठा प्रचार कर लोगों को भ्रमित करने साजिश है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है और आगे भी जांच संभव है, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर कोर्ट की तकनीकी राहत को ‘मामला खत्म’ होने की तरह प्रचारित कर रही है। इससे न्यायपालिका का भी खुला अपमान हो रहा है।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी अभी जमानत पर हैं, वे बेगुनाह साबित नहीं हुए हैं। कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो और लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनीति करो। ऐसी नीति के कारण ही आज कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सत्ता के बल पर कांग्रेस सोचती है कि वे भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर लेंगे और हम मूकदर्शक बने रहेंगे, यह कभी नहीं हो सकता है। सुधांशु ओझा ने कड़े शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संघर्षों से उपजी हुई पार्टी है। हम महाराणा प्रताप के वंशज हैं, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। कांग्रेस अगर सत्ता के घमंड में हमारे कार्यालय तक आने की कोशिश करेगी, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

READ MORE :Jamshedpur News :मानगो गुरुद्वारा साहिब में ‘सफर-ए-शहादत’ गुरमत समागम 22 से 28 दिसंबर को, स्मृति में रक्तदान और नेत्र जाँच शिविर

इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुंजन यादव, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, अनिल सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, अखिल सिंह, अमित अग्रवाल, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, मंजीत सिंह, बिनोद राय, हन्नु जैन, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, अमित मिश्रा, आनंद कुमार, युवराज सिंह, कुमार अभिषेक, मारुतिनंदन पांडेय, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, काजू सांडिल, सुशील पांडेय, ममता भूमिज समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बंगाल बॉर्डर पर ‘अवैध वसूली’ के खिलाफ ट्रक मालिकों का महाधरना, नई सरकार के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

May 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना 2027, लू और वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

May 15, 2026

Saraikela Kharsawan News:“उद्योग लगा, फैक्ट्री चमकी… लेकिन उजड़ गए जमीन देने वाले परिवार, काण्ड्रा में अमलगम स्टील गेट पर विस्थापितों का धरना, सरकार और प्रशासन पर पूंजीपतियों के हित साधने का आरोप

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.