Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :घाटशिला में भाजपा की लहर, बाबूलाल सोरेन की जीत तय : जटाशंकर पांडे
Breaking News

Jamshedpur News :घाटशिला में भाजपा की लहर, बाबूलाल सोरेन की जीत तय : जटाशंकर पांडे

झामुमो नेताओं पर जटाशंकर पांडे का हमला, कहा – जनता देगी करारा जवाब
BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जटाशंकर पांडे ने शुक्रवार को कहा कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत बड़े अंतर से होगी। उन्होंने दावा किया कि जनता अब झामुमो सरकार की नीतियों और घमंड से परेशान हो चुकी है, और इस उपचुनाव में वह सत्ता पक्ष को कड़ा सबक सिखाने जा रही है।

श्री पांडे शुक्रवार को घाटशिला क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए। उनके साथ जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, विकास जायसवाल, और बजरंगी पांडे भी मौजूद थे। प्रचार टीम ने बड़ा जुड़ी, भदूआ, खड़िया कॉलोनी, सालबनी, केसरपुर, कारा डुबा, पुनगोंडा, केंदाडीह सहित कई गांवों का दौरा किया और मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।

READ MORE :Jamshedpur News :नेताजी सुभाष मेडिकल काॅलेज पर छात्रों को जबरन हाॅस्टल में रखने और दो लाख अतिरिक्त फी लेने का लगा आरोप—उपायुक्त से हुई शिकायत

जनसंपर्क अभियान के दौरान जटाशंकर पांडे ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल रही है। “राज्य सरकार और इसके नेता घमंड में चूर हैं। इन्हें न तो गरीबों की समस्याओं की परवाह है, न ही राज्य के विकास की चिंता,” उन्होंने कहा।

पांडे ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ ही एकमात्र विकल्प है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन की प्राथमिकता है — गांवों का विकास, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि और महिलाओं का सशक्तिकरण। झारखंड को आगे बढ़ाना भाजपा के जेहन में है,” उन्होंने जोड़ा।

उन्होंने कहा कि जनता अब झामुमो सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। “भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक अव्यवस्था ने राज्य को पीछे धकेल दिया है। झामुमो की हार निश्चित है और घाटशिला की जनता अपने वोट से यह संदेश पूरे झारखंड को देगी कि अब परिवर्तन का समय आ गया है,” उन्होंने कहा।

पांडे ने विश्वास जताया कि घाटशिला की जनता भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को ऐतिहासिक मतों से जिताकर केंद्र और राज्य में समन्वित विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश देगी।

प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया और “कमल खिलाओ, झारखंड बचाओ” तथा “डबल इंजन सरकार लाओ” जैसे नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबूलाल सोरेन की जीत से घाटशिला में विकास, रोजगार और शिक्षा की नई राह खुलेगी।

READ MORE :Jamshedpur News :नेताजी सुभाष मेडिकल काॅलेज पर छात्रों को जबरन हाॅस्टल में रखने और दो लाख अतिरिक्त फी लेने का लगा आरोप—उपायुक्त से हुई शिकायत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News: सोना देवी यूनिवर्सिटी ने बांटे एक्सीलेंस अवार्ड

July 26, 2026

ADITYAPUR NEWS :जन कल्याण मोर्चा की बैठक,NIT का नाम बदलने और जर्जर सड़कों पर टोल टैक्स बंद करने की मांग

July 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 4 साल… 1 अधूरा पुल और हजारों जिंदगियां! गोविंदपुर-घोड़ाबांधा मार्ग पर घोर लापरवाही, उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.