JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पहुंचे शहर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बुधवार को केंद्रीय बजट पर देंगे व्याख्यान

0 287
AD POST

जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मंगलवार संध्याकाल में जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे. पी. शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सांसद रजीव प्रताप रूडी के शहर आगमन को जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि उनकी मौजूदगी में आर्थिक नीतियों और केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श एवं परिचर्चा की जाएगी।

AD POST

इस दौरान स्वागत करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मंत्री शांति देवी, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला आईटी सेल सह प्रभारी उज्वल सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, सत्येंद्र सिंह यादव, संजय रजक, अभिषेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

23:00