Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Jamshedpur News :अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान, 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मेंभाजपा ने बनाई रूपरेखा, सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण
Breaking News

Jamshedpur News :अयोध्याधाम में रामभक्तों के दर्शन के लिए भाजपा ने तैयार किया मेगा प्लान, 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय बैठक मेंभाजपा ने बनाई रूपरेखा, सांसद विद्युत महतो समेत शामिल हुए तमाम वरीय नेतागण

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 16, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 22 जनवरी को होने वाली भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए सम्पूर्ण विश्व व्याकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए भाजपा की तरफ से भी मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत रेलवे की ओर से लोगों की मांग को देखते हुए अभी 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर आस्था स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। इस यात्रा के तह हज़ारों श्रद्धालुओं को राम मंदिर के विधिवत दर्शन करवाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं जमशेदपुर ग्रामीण की लोकसभा स्तरीय संयुक्त बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मानस सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के बूथों से हजारों कार्यकर्ताओं को आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से टाटानगर स्टेशन से दर्शन नगर के लिए 29 जनवरी एवं 19 फरवरी को एकसाथ ले जाया जाएगा। टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन का समय सुबह 11:50 बजे है। जो अगले दिन सुबह 3:20 में दर्शन नगर पहुंचेगी। 20 बोगियों वाली इस आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दे रही है जिसमें पहले श्रद्धाजलुओं का आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी कागजात के साथ पंजीयन होगा। इसके बाद चयनित यात्रियों को परिचय पत्र दिया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन खुलने से 2 घंटे पहले स्टेशन आने एवं अपने साथ गर्म कपड़े एवं बिछावन साथ लाने का आह्वान किया गया है। श्री रसम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन के लिए आने-जाने का किराया 1300/- रखी गयी है। इस किराया शुल्क में राम भक्तों के लिए ट्रेन पर चढ़ने से लेकर अयोध्या दर्शन कराकर वापसी तक भोजन-पानी, ठहरने का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा वहां पर उनके रहने खाने व सभी व्यवस्थाओं का भी इंतजाम भाजपा की तरफ से किया जाएगा। सभी बोगियों में पार्टी की ओर से एक बोगी प्रमुख नियुक्त किये जाएंगे। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों को यात्रा के निमित्त रामभक्त आरक्षण पर्ची दी गयी।

बैठक में जानकारी देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि यह हर्ष की बात है कि अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए रेलवे की ओर से संचालित होने वाले स्पेशल ट्रेन में पहला ट्रेन जमशेदपुर लोकसभा को दिया गया है। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्क़त नहीं हो। उन्होंने विश्वास जताया कि अभी 29 जनवरी और 19 फरवरी के लिए स्पेशल ट्रेन दी गयी है, आगे इसकी संख्या बढ़ेगी।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि रामलला के दर्शन करने वाले जत्थे में भजन-कीर्तन मंडली भी होगी। जो श्रीराम के भजन गाते हुए अयोध्या तक पहुंचेगी। अयोध्या पहुंचने पर वहां खाना, ठहरना एवं नाश्ता के संग प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के दर्शन से लेकर सकुशल घर वापसी तक सभी व्यवस्था संगठन की तरफ से की जा रही है।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बन गुप्ता ने बताया कि मंडल अध्यक्ष अपने बूथों के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की पूरी सूची 19 जनवरी तक जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें। कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इन तिथि पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो नहीं पहुंच पा रहे हैं उनके लिए पार्टी द्वारा विचार करके लोकसभा क्षेत्र के निर्धारित समय अनुसार अयोध्या धाम में मंदिर दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है।

बैठक के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विनय लाल, बब्बन गुप्ता, शशि भूषण भगत, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, कुसुम पूर्ति, देवयानी मुर्मू, नीरज सिंह, डॉ राजीव, राजन सिंह, मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, संजीव कुमार, सुधांशु ओझा संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, हलधर दास, मंटू चरण दत्ता, शांतनु मुखर्जी, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, भोला शर्मा, रीति झा, पुष्पेंद्र मिश्रा, मनोज प्रताप, गौर चंद्र पात्रो, संजय अग्रवाल, विजय पांडेय, सदल महतो, संजय अग्रवाल, संतोष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.