Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी चाबी, सरयू राय का हुआ जोरदार अभिनंदन
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेगी चाबी, सरयू राय का हुआ जोरदार अभिनंदन

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का भव्य अभिनंदन किया। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा आगामी 19 जून को लाभुकों को उनके फ्लैट की चाबी सौंपने की घोषणा के बाद इस आभार प्रकटीकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लाभुकों ने सरयू राय को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराया।

सरयू राय के बिष्टुपुर आवास पर उमड़ी लाभुकों की भीड़

रविवार को नगर विकास मंत्री की घोषणा के बाद सोमवार अपराह्न ढाई बजे से ही बिरसानगर के लाभार्थी भारी संख्या में सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर जुटने लगे थे। वहां मौजूद लोग लगातार इसी बात की चर्चा कर रहे थे कि कैसे फ्लैट पाने के इस लंबे संघर्ष में सरयू राय ने उनका पुरजोर साथ दिया। लाभुकों ने विधायक के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उन्होंने यह लड़ाई नहीं लड़ी होती, तो आज मामला कुछ और होता और सभी खाली हाथ रह जाते।

READ MORE..Jamshedpur news:जपियो जिन अर्जन देव गुरु, फिर संकट जोन गर्भ ना आयो” के पावन स्वर से गुंजायमान हुआ साकची गुरुद्वारा

लाभार्थियों के लंबे संघर्ष की हुई जीत

इस खास मौके पर सरयू राय ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए भी अत्यंत विशेष और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा, “19 जून को आप सभी को फ्लैट की चाबी मिल जाएगी। आप लोगों ने जो लंबा संघर्ष किया है, उसे सलाम करना चाहिए। इस पूरी प्रक्रिया में आप सभी ने असीम धैर्य का परिचय दिया है।”

नए फ्लैट्स में रहने के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर पर दें ध्यान

सरयू राय ने लाभुकों को आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि जब लोग फ्लैट में रहना शुरू करेंगे, तो शुरुआती दिनों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं क्योंकि वहां अभी कोई नहीं रह रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ कार्य अभी शेष हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ये कार्य अगर लाभुकों की मौजूदगी में होंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि लोग अपनी निगरानी में सही ढंग से काम करवा सकेंगे।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कड़े निर्देश, यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹23.44 लाख का जुर्माना

देर आयद, दुरुस्त आयद: साल 2019 से चल रही योजना

योजना में हुई देरी पर बात करते हुए राय ने कहा कि यह परियोजना साल 2019 में शुरू हुई थी और अब साल 2026 में जाकर लोगों को चाबियां मिल रही हैं। काफी विलंब जरूर हुआ है, लेकिन ‘देर आयद, दुरुस्त आयद’। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्होंने खुद जाकर इन फ्लैट्स का निरीक्षण किया है। फ्लैट्स का निर्माण ठीक हुआ है, हालांकि अंदरूनी हिस्सों में कहीं-कहीं मामूली दरारें दिखी हैं, जो संभवतः काली ईंटों के इस्तेमाल के कारण हो सकती हैं।

उन्होंने साफ किया कि सरकारी स्तर पर भी इन फ्लैट्स को हैंडओवर करने का आधिकारिक आदेश आ चुका है और काम युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

इस अभिनंदन समारोह के दौरान मुख्य रूप से नीरज सिंह, सुधीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, कुंअर अतुल सिंह, संजय सिंह, आदित्य मुखर्जी समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लाभार्थी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

RANCHI NEWS: BJP झारखंड ने जारी की प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं की महा-सूची, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS; जानबूझकर चरित्र हनन करने वाले कथित वीडियो पत्रकार पर आपराधिक मुकदमा चलेःसरयू राय

June 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार लेट, यात्री परेशान; सरयू राय की मौजूदगी में बैठक

June 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.