Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में भक्ति की बरसात
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर में भक्ति की बरसात

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर जमशेदपुर ने एक बार फिर भक्तिरस में डूबकर शिव आराधना की परंपरा को सजीव कर दिया। सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित नौवीं भजन संध्या में श्रद्धा, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक की भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव से जोड़ दिया।

READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह (CHANDIL) में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई गई

बारिश की फुहारों के बीच जैसे ही मंच पर सिद्धि पाठक ने गंगा आरती से कार्यक्रम की शुरुआत की वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। उन्होंने “गंगा जी नहिबो”, “गंगा जी नहीबो, ना हमसे भंगिया पिसाई नैहर जात बानी”, और महादेव को समर्पित सजीव भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में डुबो दिया। इससे गीतकार पूर्व आर आर पंकज ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोए रखा।
इसके बाद जब मंच पर रितेश पांडेय का धमाकेदार आगमन हुआ और हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी पहने उन्होंने “जय भवानी, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया तो पूरा ट्रांसपोर्ट मैदान शिवमय हो गया। उन्होंने “विश्वास करा तू मैया पे, उहे पार लगाई नैया के”, “तीनों लोकों के स्वामी, महादेव से बड़ा कोई देव नहीं”, “हम हईं यहाँ नौकर बाबा तोहार”, “भांग तनी पीस दयु गौरा, सलौटी पर घीस दयु गौरा” जैसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक झूमते और भक्ति में मग्न दिखे। भजन संध्या के मुख्य आकर्षणों में 22 फीट की बाबा बर्फानी की भव्य प्रतिमा और डमरू पकड़े शिवा भुजा की विशाल आकृति शामिल रही, जिसने श्रद्धालुओं को महादेव के साक्षात दर्शन जैसा अनुभव कराया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :बेटी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में लहराया भारत का परचम, दो स्वर्ण पदक जीतने पर टाटानगर में हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम के दौरान लगभग 35,000 श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भजन संध्या में शहर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, ललित महतो, गुंजन यादव, विनोद सिंह, पूर्व झारखंड के क्रिकेट खिलाड़ी मधुसूदन तंतुबाई, समाजसेवी हरि सिंह राजपूत समेत शहर के अन्य सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियां शामिल रहीं।
इस विशाल आयोजन की सफल बनाने में श्री नीलकंठ महादेव संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत रही। अध्यक्ष पंकज कुमार, सचिव अरविंद कुमार एवं संघ के सक्रिय सदस्यों — बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, राजेश कुमार सिंह, मुनीम सिंह, राज सिंह, रवि शंकर सिंह, विकास कुमार, राजू सानन, जयपाल भगत, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, मनोज कुमार, विश्वजीत राय आदि का अत्यंत सराहनीय योगदान रहा। शहरवासियों ने इस भजन संध्या को शिवभक्ति की एक अविस्मरणीय रात के रूप में अनुभव किया जो न केवल संगीत की दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक चेतना की दृष्टि से भी अनुपम रही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jharkhand News :CM Hemant Soren Discusses Traditional Rituals with Villagers in Nemra

August 6, 2025

Jharkhand News :नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की पारंपरिक अनुष्ठानों पर चर्चा, ग्रामीणों से लिए सुझाव

August 6, 2025

Jamshedpur News :सिंहभूम चैम्बर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

August 6, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.