Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह (CHANDIL) में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई गई
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह (CHANDIL) में स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई गई

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

चांडिल।
नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और उनके संघर्षों को याद किया गया।

संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने इस अवसर पर बटुकेश्वर दत्त के जीवन, संघर्ष और भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “बटुकेश्वर दत्त भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ज्वलंत उदाहरण थे। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह के साथ मिलकर दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा में दो बम विस्फोट कर अंग्रेजी शासन को खुली चुनौती दी थी। बम विस्फोट का उद्देश्य हिंसा नहीं, बल्कि औपनिवेशिक सरकार को चेतावनी देना था कि भारत अब और दमन सहन नहीं करेगा।”

READ MORE :Chandil News:स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. पांडे ने बताया कि दत्त और भगत सिंह ने गिरफ्तारी के बाद जेल में राजनीतिक बंदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ ऐतिहासिक भूख हड़ताल की, जिससे बाद में कई अधिकारों की स्वीकृति हुई। उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के तहत चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया और बम निर्माण की तकनीक भी सीखी।

कार्यक्रम में डॉ. पांडे ने यह भी बताया कि बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर 1910 को पश्चिम बंगाल के खंडघोष गांव, पूर्व बर्धमान जिले में एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोष्ठ बिहारी दत्त था। उन्होंने अपनी पढ़ाई कानपुर के पं. पृथ्वीनाथ हाई स्कूल से पूरी की और यहीं 1924 में उनकी मुलाकात चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह से हुई, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने क्रांतिकारियों के उभार को रोकने के लिए भारत रक्षा अधिनियम 1915 लागू किया था, जिससे पुलिस को असीमित अधिकार मिल गए थे। ऐसे समय में बटुकेश्वर दत्त जैसे साहसी युवाओं ने देश की आज़ादी की अलख जगाई।

READ MORE :CHANDIL NEWS: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण प्रकाश महतो, जयदीप पांडे, शुभम साहू, देवाशीष मंडल, भगत लाल तेली, पवन महतो, अजय मंडल, कृष्णा पद महतो, गौरव महतो, निमाई मंडल, शिशुमती दास सहित अनेक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.