Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभार्थियों ने किया विधायक सरयू राय का अभिनंदन, 19 जून को मिलेगी नए घर की चाबी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभार्थियों ने किया विधायक सरयू राय का अभिनंदन, 19 जून को मिलेगी नए घर की चाबी

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।

बिरसानगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) के लाभार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 19 जून 2026 को लाभुकों को उनके फ्लैट की चाबी देने की घोषणा के बाद, लाभार्थियों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में सोमवार को दर्जनों लाभार्थियों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया।

READ MORE :RANCHI NEWS :झारखंड में बेलगाम सड़क हादसे: देश में तीसरे नंबर पर पहुँचा राज्य, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर लाइफ सेवर्स ने जताई चिंता

पुष्पगुच्छ और शॉल देकर जताया आभार

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा रविवार को फ्लैट की चाबी सौंपने की आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद, लाभार्थी सोमवार अपराह्न ढाई बजे से ही सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर जुटने लगे थे। वहां पहुंचकर लोगों ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट किया, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की।

लाभार्थियों ने इस पूरे संघर्ष में साथ देने के लिए विधायक के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। वहां मौजूद लोगों ने चर्चा करते हुए कहा कि अगर विधायक सरयू राय ने उनके हक़ की यह लड़ाई मजबूती से न लड़ी होती, तो शायद मामला कुछ और होता और आज भी वे लोग खाली हाथ ही रह जाते।

सरयू राय ने की लाभार्थियों के धैर्य की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि आज का दिन उनके लिए भी विशेष खुशी का दिन है। उन्होंने कहा, “19 जून को आप लोगों को अपने फ्लैट की चाबी मिल जाएगी। आप लोगों ने अपने हक के लिए जो लंबा संघर्ष किया है, उसे सलाम करना चाहिए। इतने वर्षों तक आप सभी ने अद्भुत धैर्य दिखाया है।”

साथ ही, उन्होंने लाभुकों को व्यावहारिक सलाह देते हुए कहा कि जब वे अपने नए फ्लैट में रहना शुरू करेंगे, तो संभव है शुरुआत में कुछ कठिनाइयां आएं। क्योंकि अभी तक वहां कोई रह नहीं रहा था और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ छोटे-मोटे कार्य अभी भी शेष हैं। विधायक ने कहा कि बचे हुए काम लाभुकों की उपस्थिति और उनकी निगरानी में पूरे होंगे, तो वह ज्यादा बेहतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो सकेंगे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता : दिनेश कुमार

2019 की योजना, 2026 में मिल रहा आशियाना

श्री राय ने योजना की देरी पर बात करते हुए कहा कि यह योजना साल 2019 में शुरू हुई थी और अब 2026 में लोगों को चाबी मिलने जा रही है। उन्होंने कहा, “योजना में काफी विलंब जरूर हुआ है, लेकिन एक कहावत है- ‘देर आयद, दुरुस्त आयद’।”

उन्होंने जानकारी दी कि तीन दिन पहले ही वह खुद फ्लैट्स का जायजा लेकर आए हैं। निर्माण कार्य कुल मिलाकर ठीक हुआ है। हालांकि, अंदर तक जाकर देखने पर कुछ जगहों पर मामूली दरारें दिखी हैं, जो संभवतः काली ईंटों के इस्तेमाल के कारण आई होंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकारी स्तर पर इन फ्लैट्स को हैंडओवर करने का आदेश आ चुका है और कार्य तेजी से चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने इस पूरे कार्य में सकारात्मक सहयोग करने के लिए झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति विशेष आभार भी प्रकट किया।

इस अभिनंदन समारोह में नीरज सिंह, सुधीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, कुंअर अतुल सिंह, संजय सिंह और आदित्य मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हरिणा मुक्तेश्वरधाम में की पूजा, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, जल्द खुलेगा बायो डायवर्सिटी पार्क

June 15, 2026

Train Route Diverted :लखनऊ मंडल में पावर ब्लॉक, नीलाचल और त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में हुआ बड़ा बदलाव

June 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: प्रस्तावित बस स्टैंड की जमीन पर कचरा डंपिंग का विरोध, सौरभ विष्णु ने NGT में दायर किया केस

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.