JAMSHEDPUR NEWS :सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार कुष्ठ आश्रमों में चलंत चिकित्सा वाहन के द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध किया गया

▪️कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू करने से दिव्यांगता से बचा जा सकता है। डॉ0 राजीव लोचन महतो,जिला कुष्ठ परामर्शी, पूर्वी सिंहभूम।

51
AD POST

जमशेदपुर।

सिविल सर्जन,पूर्वी सिंहभूम डॉ0 साहिर पाल के आदेशानुसार गुरुवार को सेवा कुष्ठ आश्रम तथा विनोबा कुष्ठ आश्रम में झारखंड स्टेप-उप ट्रास्ट के चलंत चिकित्सा वाहन के द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।

AD POST

अपाल इंडिया के उपाध्यक्ष  जवाहर राम पासवान ने सिविल सर्जन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सिविल सर्जन ने हमारे कुष्ठ पिड़ित परिवारों के लिए एक पल गंवाए बिना चिकित्सा सुविधा बहाल कर बहुत बड़ा उपकार किये है।हम सब आश्रम वासी सदा आभारी रहेंगे।

आज सेवा कुष्ठ आश्रम में 48 मरीज तथा विनोबा कुष्ठ आश्रम में 36 कुल 84 मरीजों को नि:शुल्क दवा दिया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ0 भवतोष,ए0एन0एम0 सलोनी हांसदा तथा मुक्ति रानी हांसदा,गणपति कुमार,मनोज भगत, वृहस्पती पात्रो का योगदान रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

12:28