
जमशेदपुर।


सिविल सर्जन कार्यालय,पूर्वी सिंहभूम में सिविल सर्जन डॉ0 साहिर पाल ने विधानसभा चुनाव 2024 के शुभंकर “भोटू” के द्वारा सभी जिलावासियों को मतदान करने के लिए अपील किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने का सभी पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी,डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया ने कहा कि सभी को जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
जिला कुष्ठ परामर्शी,डॉ0 राजीव लोचन महतो ने कहा कि हमसभी लोगों को दिनांक 13 नवंबर 2024 को सभी काम छोड़कर पहले मतदान करना चाहिए एवं दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।


