
जमशेदपुर।
अल अम्मारा पब्लिक स्कूल द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस की पूर्व अवसर पर आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के निदेशक महोदय श्री परवेज आलम, प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद सनाउल्लाह तथा समन्वयक श्री इफ्तिखार और श्री अज़हर, “के साथ अन्य शिक्षकों, और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश देना था। छात्रों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी आकर्षक पोस्टर और नारे लिखी तख्तियाँ लेकर रैली निकाली। “स्वच्छता अपनाएँ, देश को सुंदर बनाएँ” तथा “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विद्यालय के निदेशक महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी साफ-सफाई रखें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।
रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। इस प्रकार यह रैली स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सफल रही



