जमशेदपुर। सोनारी स्थित राजस्थान भवन सोनारी में धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्वारा कुलदेवी महासर माता का 42वां मासिक कीर्तन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कुलदेवी के श्रीचरणों में हाजिरी लगाई।
READ MORE :Jamshedpur News :निस्वार्थ समर्पण ही असली मित्रता, भगवान केवल प्रेम और भक्ति के भूखे- कथावाचक
विधि-विधान से हुई पूजा
कार्यक्रम के यजमान लखन अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना की, जबकि पंडित रामजी पारिक ने पूरे अनुष्ठान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूजा के दौरान भक्तों ने माता के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आरएंडडी लैब–इंडस्ट्री सिनर्जी पर एनएमएल में हुआ परिचयात्मक सत्र
भजनों से सजा भक्ति का दरबार
स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, गोविंद भरद्धाज, सुनीता भरद्धाज और शिवम भरद्धाज ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
“जन्म-जन्म का साथ है हमारा तुम्हारा…”,
“आज मेरी मइया को किसने सजाया…”,
“मइया ने दरबार लगाया दर्शन तो कर लेने दे…”,
“भोली मइया तेरे गीत गाता रहूं…”
जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरा राजस्थान भवन भक्ति रस में डूबा नजर आया।
रात 11 बजे तक चला कीर्तन
कीर्तन का आयोजन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चला। अंत में सामूहिक आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने कुलदेवी महासर माता से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
आयोजन में रहा सक्रिय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश पसारी, विश्वनाथ अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, संगीता मित्तल, पिंटू अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
महासर माता के 42वें मासिक कीर्तन ने एक बार फिर शहर के धार्मिक और सामाजिक एकता के भाव को मजबूत किया।



