जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बुधवार 8 अप्रैल को स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी एवं शहीद सैनिकों की स्मृति में क्रान्तिकारी शहीद मंगल पाण्डे के शहादत दिवस पर रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9 बजे से संध्या 4 बजे तक चलने वाले रक्तदान शिविर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड एवं लॉयन्स क्लब ऑफ जमशेदपुर नार्थ का सहयोग प्राप्त होगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, के पेट्रन, लॉयन्स सुदिप्तो मुखर्जी द्वारा रक्तदान शिविर का संयोजन अपने पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. चितरंजन मुखर्जी की स्मृति में किया जा रहा है रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं से अपील की है कि जिनके रक्तदान का 90 दिन पूरा हो गया हो वे इस शिविर में आगे आकर रक्तदान करें, उन्होने अपना 19वां जन्मदिवस इस वर्ष मनाने वाले युवाओं से विशेष आग्रह किया है कि वे रक्तदान से इस महत्वपूर्ण वर्ष में जुड़ें, क्योंकि रक्तदाता के रूप में आपका व्यस्क होना आपको एक नया परिचय प्रदान करेगा। उन्होने रक्तदाताओं से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में आगे बढ़कर अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि गर्मी के दिनों में जरूरतमंदों की रक्त आवश्यकताओं पूरा करने में मदद मिले।





