
जमशेदपुर, 17 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सहयोग से जून महीने का चौथा स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन विक्रमपुर के उपस्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित हुआ,
Jamshedpur News :निशान्त ने किया 7वां एसडीपी डोनेशन
जहां चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 62 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें जरूरत के अनुसार दवा प्रदान किया। इस अवसर पर 3 ग्रामीण नेत्र सम्बन्धी समस्या को लेकर शिविर में आये, जिसमें दो को मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 12 जुलाई को जाने को निर्देशित किया गया,
JAMSHEDPUR NEWS:मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी,टाटानगर शाखा के रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह
वहीं 1 नेत्र रोगी को दवा प्रदान किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित स्वास्थ्य शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद के साथ जून माह में रेड क्रॉस से इन्टर्नशिप कर रही मेघा बाग ने अपनी सेवा प्रदान की।


