
जमशेदपुर. मानगो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शिक्षाविद् एपीआर नायर की पुण्यतिथि पर आयोजित एपीआर नायर क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दलमा टाइगर्स और आदित्यपुर की सनराइज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया, जिसमें दलमा टाइगर्स ने 26 रनों से जीत दर्ज की.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: क्रोमा पर iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार तक एक्सचेंज बोनस
दलमा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए. टीम की ओर से सोमनाथ ने 33 और अर्णव ने 26 रनों की पारी खेली. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट टीम 20 ओवर में एक विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी. सनराइज की ओर से अनिल और सुनील ने 23-23 रन बनाए. विजेता टीम को आयोजन समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने पुरस्कृत किया. विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की गयी. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. इस अवसर पर ताहिर हुसैन, ए प्रजापति, संजय टुडू और महिमा तिर्की व अन्य लोग उपस्थित थे.

