जमशेदपुर: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (TGS) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को दिन के 12:00 बजे टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में टाटा स्टील प्रबंधन और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन और यूनियन के शीर्ष अधिकारियों ने टिस्को ग्रोथ शॉप के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कर्मचारियों के बीच बंटेगी 2.75 करोड़ की राशि
बोनस एग्रीमेंट के तहत इस वर्ष टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (TGS) के कर्मचारियों को कुल 2.75 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में दी जाएगी। इस समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को न्यूनतम बोनस के रूप में 34,000 रुपये और अधिकतम बोनस के रूप में 3,30,134 रुपये मिलेंगे। यह समझौता कर्मचारियों की मेहनत और कंपनी के प्रति उनके समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
READ MORE :Seraikela Kharsawan News :खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, गम्हरिया के अजीत होटल में 30 किलो फफूंदयुक्त लड्डू नष्ट
प्रबंधन और यूनियन के इन दिग्गजों ने किए हस्ताक्षर
बोनस समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) अक्षय खुल्लर, CHRO (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग) जुबिन पलिया, टीजीएस के जनरल मैनेजर रविंद्र विजय स्वांगी, चीफ एचआरबीपी (इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट) राशिद जाफरी, एचआरबीपी स्टेबिलिटी लीगल एंड कंट्रोल मैनेजमेंट समेत अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।
वहीं, टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महासचिव शिव लखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो और कंपनी के कार्यकारिणी सदस्य रंजन मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक, कौशल कुमार, प्रभुनाथ करण एवं मिंटू पात्रा ने हस्ताक्षर कर समझौते को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से सभी प्रबंधकों को धन्यवाद ज्ञापन भी दिया गया।


