
जमशेदपुर / नई दिल्ली: झारखंड के युवाओं की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही है। जमशेदपुर के रहने वाले B.Tech (चतुर्थ वर्ष) के होनहार छात्र जितेश कुमार झा ने अपने इनोवेटिव स्टार्टअप ‘ALUMNEST’ के जरिए नई दिल्ली में शहर और राज्य का नाम रोशन किया है।


नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित ‘द लीला एंबिएंस कन्वेंशन होटल’ (The Leela Ambience Convention Hotel) में आयोजित 4th BHARAT PRENEURS 2026 समिट में जितेश कुमार झा ने अपने इस नए स्टार्टअप के साथ हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें बड़ी सफलता हाथ लगी।
READ MORE :Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी
इन्वेस्टर्स ने की सराहना, मिला निवेश का प्रस्ताव
इस बड़े इवेंट में देश भर से कई नामी निवेशक (Investors) और उद्यमी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जितेश ने वहाँ मौजूद निवेशकों के सामने अपने स्टार्टअप ‘ALUMNEST’ का विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया।
जितेश के विजन और उनके स्टार्टअप के अनूठे आइडिया की सभी निवेशकों ने काफी सराहना की। उनकी इस शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर निवेशकों ने उनके स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट (निवेश) करने का प्रस्ताव भी दिया है, जो उनके करियर के लिए एक बहुत बड़ी छलांग है।
READ MORE :Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण
मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्टार्टअप की दुनिया में एक बेहतरीन कदम रखने के लिए, कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा श्री जितेश कुमार झा को मोमेंटो (स्मृति चिह्न) भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
परिवार में हर्ष का माहौल: जितेश की इस बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि से उनके पूरे परिवार में जश्न और उत्साह का माहौल है। बता दें कि जितेश एक शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता श्रीमती पिंकी झा पेशे से एक शिक्षिका (Teacher) हैं, जबकि उनके पिता श्री अमर कुमार झा एक कंपनी में प्रबंधक (Manager) के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस कामयाबी पर माता-पिता दोनों बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।



