
JAMSHEDPUR।


जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर आइक्यूएसी सेल की ओर से आयोजित हो रहे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन वक्ता के रूप में इतिहास विभागाध्यक्ष आनंदा कॉलेज हजारीबाग एवं पूर्व कुलसचिव विनोबा भावे विश्वविद्यालय के डॉ0 बंशीधर रुखियार ने अपने संबोधन में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
IQAC Co-ordinator डॉ0 नीता सिन्हा ने मुख्य वक्ता डॉ0 वंशीधर रुखियार का परिचय कराया।
अपने संबोधन में ने मुख्य वक्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में डिजिटल शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया है। साथ ही पाठ्यक्रम का स्वरूप वैज्ञानिक चिंतन के अनुरूप बनाया गया है। शिक्षकों को अब मल्टी ओरिएंटेड होना होगा। पूर्व की तरह अब विधार्थी को किसी खाश विषय के अंदर सीमित नहीं रहना है। स्टूडेंट्स अपने रुचि के अनुसार विषय चयन के लिए स्वतंत्र होंगे। उन्होंने बताया कि NEP 2020 में भाषा शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। पूर्व की तुलना में स्टूडेंट्स को भाषा के चयन लोचदार विकल्प मिलेगा।
उन्होंने NEP 2020 की ओर भी कई विशेषताओं से प्रतिभागियों को परिचय कराया।
संचालन डॉ स्वाति वत्स ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक कुमार रवानी ने किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में तकीनीकी सहयोग स्वरूप कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार एवं के ईश्वर राव ने किया। इस ऑनलाइन प्रोग्राम में IQAC सदस्य ब्रजेश कुमार, डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ0 दुर्गा तमसोय, चंदन कुमार आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।

