जमशेदपुरःआज केबल टाउन सीडब्ल्यू क्लब में रंगरेटा महासभा की नवनियुक्त महिला प्रधान किरणदीप कौर द्वारा कमेटी की परिचयात्मक बैठक हुई.
बैठक के बाद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिहं गिल ने संबोधित करते हुए कहा कि अमृतसर दरबार साहिब में 30 अगस्त को बाबा जीवन सिंह के जन्म दिहाडे़ को चेतना मार्च के रूप में मनाया जाएगा.इस अवसर पर जमशेदपुर से भी संगत को आमंत्रित किया गया है.इस चेतना मार्च में शामिल होने के लिए चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया कि 30 अगस्त को जालियाँवाला बाग ट्रेन से महासभा की टीम पंजाब जाएगी.जहाँ बाबा जीवन सिंह की याद में आयोजित किए जा रहे नगर कीर्तन में यह टीम शामिल होगी.उन्होंने अपील की है कि इस चेतना मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोग कोल्हान से अमृतसर (पंजाब)को चलें और महान त्यागी और बलिदानी बाबा जी की शोभायात्रा को सफल बनायें.
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए महासभा द्वारा 2 महिलाओं को एरिया प्रधान भी बनाया गया जिसमें हिंदू बस्ती की रंजीत कौर और मनीफिट बस्ती की सविंदर कौर को शामिल हैं.आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरणदीप कौर,रंगरेटा महासभा की जमशेदपुर इकाई की प्रधान जसपाल कौर,सीता कौर,नवनीत कौर,मायो कौर,पलविंदर कौर, बलवंत कौर,सुखबीर कौर, बलविंदर कौर,दलबीर सिंह,फौजी राजपाल सिंह,सतपाल सिंह सत्य, एरिया प्रधान रंगरेटा महासभा के सहायक सिंह,सुखदेव सिंह,राजू सिंह काले,विक्रम सिंह,मिट्ठू सिंह,मुख्तार सिंह,बेबी कौर अन्य शामिल थे.



