झारखंड को नंबर वन स्टेट बनाना है जीवन का ध्येय, अंत्योदय के संकल्प को करना है पूर्ण: सीएम रघुवर दास।
शनिवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा प्रत्याशी व राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के समर्थन में भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। सीएम की पदयात्रा गोलमुरी चौक से प्रारंभ हुई। पदयात्रा के दौरान सीएम आगे-आगे हाथों में पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते दिखे। इस दौरान पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी जोश व उमंग के साथ ‘भाजपा जिन्दाबाद, रघुवर-मोदी जिन्दाबाद’ जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान रखा। जैसे-जैसे यात्रा बस्तियों की सड़कों से गुजरती रही, लोगों का उत्साह बढ़ता गया। मुख्यमंत्री ने संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका हाल पूछा व चाय-पानी भी पिया। विभिन्न जगहों पर सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2019 का विधानसभा चुनाव राज्य की भविष्य व दिशा तय करने वाला चुनाव है। जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में सरकार की योजनाएं सफलतापूर्वक पहुंची है। भाजपा पर जनता का विश्वास गहरा हुआ है, भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनता के मुद्दों पर गंभीर रहती है। कहा कि जमशेदपुर में हुए विकास कार्यों से जनता खुश है, झारखंड नामधारी दल समेत काँग्रेस व अन्य दलों ने झारखंड को लुटखण्ड बनाया। हमारी सरकार ने झारखंड से सकैम के कलंक को खत्म किया।भाजपा सरकार के दौरान सकैम झारखंड से जाना जाने वाला झारखंड स्किल्ड झारखंड बन गया है। राज्य का मुख्यसेवक होने के नाते झारखंड को नंबर वन स्टेट बनाना जीवन का लक्ष्य बना लिया हूँ, राज्य के सभी श्रेणियों में निरन्तर व समान विकास ही जीवन का ध्येय है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का सर्वांगीण विकास के प्रण को पूर्ण करने का संकल्प लेकर जनता के बीच आशीर्वाद लेने आया हूँ। जमशेदपुर की जनता ने जो प्यार, आशीर्वाद दिया है, उनका जीवन भर ऋणी रहूँगा।
पदयात्रा में शामिल भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दृढ़ निश्चय कर लिया है कि इस बार जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में सशक्त नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनाएँगे। कहा कि प्रचार में जनता का उत्साह व उमंग बता रहा है कि इस बार भी मुख्यमंत्री रघुवर दास जी भारी मतों से जीतकर जनता की सेवा व क्षेत्र का विकास और तेजी से करेंगे।
इन क्षेत्रों से निकली पदयात्रा: पदयात्रा गोलमुरी चौक, गोलमुरी बाजार, गोलमुरी मुस्लिम बस्ती, टुइलाडूंगरी, गाढ़ाबासा, केबुल बस्ती, ओल्ड डीएस फ्लैट होते हुए सम्पन्न हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पदयात्रा के पीछे बाइक पर सवार होकर शामिल रहे।
टुइला डूंगरी क्षेत्र में किया स्थानीय भाजपा कार्यालय का उद्घाटन: सीएम ने जनसंपर्क के क्रम में टुइलाडूंगरी क्षेत्र में भाजपा के स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता: गोलमुरी भाजपा के चुनावी कार्यालय में बब्बन, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद फ़ैयाज़ व मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में गोलमुरी के सैकड़ों अल्पसंख्यक युवाओं ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की। शामिल हुए लोगों को पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी की नीति, सिद्धांतों से अवगत कराया गया। शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी विजय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा समेत मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा मौजूद रहे।
पदयात्रा में मुख्यरूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अप्पा राव, धीरज पासवान, अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, मुकेश चौधरी, राजेश कुमार, अमिश अग्रवाल, प्रेम झा, कपिल कुमार, पप्पू उपाध्याय, शीनू राव, ज्योति अधिकारी, अभिमन्यु सिंह, रोहित आनंद, समरेश शुक्ला, बलबीर सिंह बबलू, शिंदे सिंह, बच्चा बाबू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.