Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-कार्यकर्ता हीं भाजपा की ऊर्जा और शक्ति हैं : मेनका
Top Stories

जमशेदपुर-कार्यकर्ता हीं भाजपा की ऊर्जा और शक्ति हैं : मेनका

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 12, 2016Updated:December 12, 2016No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कमिटी में नव मनोनीत पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल में आयोजित हुई । उक्त बैठक में नए पदाधिकारियों का परिचय सत्र सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें मौजूद प्रदेश के आला नेताओं ने सांगठनिक विषयों पर संबोधन करते हुए मार्गदर्शन किया । भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में नवगठित कमिटी की यह प्रथम बैठक थी जिसमें सांगठनिक दृष्टिकोण से आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए उनके क्रियांवयन हेतु विकास संबंधित चर्चाएं की गयी । इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विधायक मेनका सरदार , प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता मंचासीन रहें । मौके पर ज़िले के नव मनोनीत पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए संगठन हित में निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वाहन करने की शपथ दिलाई गयी । नए पदाधिकारियों का प्रदेश के आला नेताओं एवं जिलाध्यक्ष ने अभिनंदन किया। सम्मानित होने वालों में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,चितरंजन वर्मा,सत्यप्रकाश सिंह,बारी मुर्मू , संदीप मिश्रा, महामंत्री अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता, ज़िला मंत्री विमलकांत झा, पप्पू मिश्रा,शिखा राय चौधरी,राकेश सिंह,पुष्पा तिर्की,सुनील बारी , कोषाध्यक्ष विमल जालान, ज़िला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद, दीपक पारीक , मुख्यालय प्रभारी अमरजीत सिंह राजा समेत कार्यालय प्रभारी पोरेश मुखी शामिल थें । इनके अलावे युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज वाजपेयी,महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल जैसवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष काजु सांडिल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विमल बैठा,किसान मोर्चा अध्यक्ष मुची राम बाउरी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आफ़ताब अहमद सिद्दकी, समेत बागबेड़ा के नव मनोनीत अध्यक्ष संजय सिंह अभिनंदन हुआ । मौके पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को संगठन हित में पूर्ण तन्मयता एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने को कहा । उन्होंने कहा कि अनुभव एवं उर्ज़ा से परिपूर्ण इस संतुलित ज़िला कमिटी के ज़िम्मे सरकार एवं जनता के बीच समंवय बनाने की बागडोर है । ऐसे में सभी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर संगठन सर्वोपरि की भावना से काम करें । उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में ज़िला भाजपा द्वारा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं जिनमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर , माह अंत में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस मनाने के साथ हीं जनवरी माह में पोटका में ज़िला कार्यसमिति की बैठक तय है । उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु संगठन अनेक अभियान चलाए जायेंगे । मौके पर विधायक मेनका सरदार ने कहा कि कार्यकर्त्ता हीं पार्टी के उर्ज़ा और शक्ति हैं । कार्यकर्ताओं के बल से हीं राज्य में बहुमत वाली सरकार बनीं है और अब सरकार की अभिनव और जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने हेतु भी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभानी है । इस दरम्यान जिले में संगठन के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने उपस्थित पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं के कंधे पर भी है । बैठक के दौरान केंद्र-राज्य सरकारों की अभिनव योजनाओं के मद्देनजर विकास संबंधित चर्चाएं की गयी । अपने संबोधन में प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कहा कि सरकार के रोजगारोन्मुख प्रयासों का विरोध कर विपक्ष जनता को बरगला रही है , कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है कि विपक्ष के भ्रामक प्रचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाए ।

बैठक के दौरान सांगठनिक चर्चाएं की गयी :
● कैशलेश अभियान को युद्धस्तरीय अभियान चलाया जायेगा । इसके तहत भाजपा द्वारा एक प्रखंड को चयनित कर उसे कैशलेश प्रखंड बनाया जायेगा ।
● संगठन सेवा हेतु पूर्णकालिक सदस्यों के चयन पर विमर्श की गई ।
● सक्रियता सत्यापन को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश ।
● सीएनटी-एसपीटी विधेयक के सरलीकरण के विरुद्ध विपक्ष के भ्रामक प्रचार के ख़िलाफ़ जन-जागरूकता अभियान । इसके तहत सामाजिक संस्थाओं का साथ साधने का प्रयास होगा जिससे अराजकता दूर हो ।
● प्रत्येक 3 माह में बूथ स्तर पर सांगठनिक बैठक आयोजित करने का निर्णय ।
● केंद्र-राज्य सरकारों की अभिनव योजनाओं पर प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय ।
● 25दिसंबर को ज़िला भाजपा मनायेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन । इस दौरान रक्तदान शिविर आयोजित की जायेगी ।
● राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 28दिसंबर को बिष्टुपुर में मनेगा सुशासन दिवस ।
● जनवरी माह में पोटका में ज़िला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जायेगी ।
बैठक का संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने तथा धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता ने किया । बैठक को भाजपा ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ,विधायक मेनका सरदार, दिनेशानंद गोस्वामी , प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला के अलावे मनोज कुमार सिंह , चंद्रशेखर मिश्रा , देवेंद्र सिंह , रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव ने भी संबोधित किया । इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत दीनदयाल कार्य विस्तार योजना के तहत ज़िला स्तरीय पाँच सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया । उक्त कमिटी के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के अलावे चार सदस्यों में देवेंद्र सिंह ,मिथिलेश सिंह यादव, हलधर नारायण शाह,सत्यप्रकाश सिंह शामिल हैं । संगठन द्वारा इस कमिटी के प्रदेश संयोजक के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी को मनोनीत किया गया है। आज के बैठक में बारीडीह मण्डल अध्यक्ष रूबी झा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष प्रोबिर चट्टर्जी राणा, बिरसानगर मण्डल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग,कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष सुरंजन राय,सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नू भूमिज,मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा,परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा,सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अभय चौबे,जुगसलाई मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी,बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,आसनबनी मंडल अध्यक्ष संजीव भगत,पोटका मंडल अध्यक्ष संतोष भंज,पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता,साकची मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह समेत ज़िले के विभिन्न मंडल अध्यक्ष मौजूद रहें ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को सौंपा मांग पत्र, पत्रकार सुरक्षा और कल्याण पर हुई चर्चा

June 22, 2026

RANCHI NEWS: रेलवे का बड़ा अलर्ट! धनबाद मंडल में विकास कार्यों के कारण रांची-सासाराम एक्सप्रेस रद्द, टाटा-जम्मू तवी समेत 12 ट्रेनों का बदला रूट

June 22, 2026

East Central Railway :झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए महा-अलर्ट! 14 ट्रेनें रद्द, ‘गरीब रथ’ और ‘शक्तिपुंज’ समेत 16 का बदला रूट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

June 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.