
जमशेदपुर ।

मर्सी अस्पताल, बारीडीह में आयोजित एक सादे समारोह में रविवार को ’समर्पण‘ के संयोजक व लोकप्रिय नेता ललित दास ने अस्पताल प्रबंधन को तीन व्हील चेयर सौंपा। इसके पूर्व शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर श्री दास ने शहर के जरूरतमंद दो दिव्यांगों को तीन पहिया साइकिल सौंपा था। ’समर्पण‘ द्वारा वितरित किये गये व्हील चेयर और ट्राई साइकिल जिला प्रशासन के सौजन्य से प्राप्त हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्री दास ने कहा कि सरकार ने जरूरतमंद दिव्यांगों को तीन पहिया साइकिल, व्हील चेयर आदि उपकरण देने की योजना बनाकर न सिर्फ अपने सहृदयता का परिचय दिया है, बल्कि एक कल्याणकारी राज्य होने का प्रमाण प्रस्तुत किया है। केंद्र सरकार दिव्यांगों के लिए कई क्षेत्रों में योजनाएं चला रही है ताकि दिव्यांगों को सक्षम व्यक्तियों की श्रेणी में लाया जा सके। इस दिशा में सुगम्य भारत अभियान एक प्रशंसनीय कदम है। शहर के अच्छे अस्पतालों में शुमार मर्सी अस्पताल की प्रशंसा करते हुए श्री दास ने कहा कि यहां मरीजों की चिकित्सा एवं देखभाल काफी अच्छी ढंग से होती है। इस अस्पताल के विकास के लिए हरसंभव प्रयास ’समर्पण‘ परिवार की ओर से किया जायागा। कार्यक्रम के प्रारंभ में अस्पताल प्रबंधन की ओर श्री दास बुके देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर मर्सी अस्पताल की प्रशासक सिस्टर जेसी, अस्पताल के चिकित्सकगण, नर्स व ’समर्पण‘ परिवार के अर्णव (बन्नी), नीरज, प्रदीप, देव, ज्ञान, रितेश, अमित अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

