

जमशेदपूर।
टी एम एच अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के बाहर मरीज के परिजनो ने उस वक्त जमकर हंगामा किया जब वे अस्पताल के दिए गए बिल का पैसा देने काऊटंर पर गए तब काऊटंर पर बैठे अस्पताल के कर्मचारियो ने पाच सौ और हजार के नोट लेने से इनकार कर दिया। इस कारण कई मरीज की छूट्टी हो जाने के बाद भी वे मरीज को घर ले जाने असर्मथ दिखे। वही हंगामा होता देख अस्पताल मे प्रबंघन के द्वारा काफी संख्या मे पूलिस मागा लिया गया था।
छुट्टी के बाद भी नही ले जा पा रहे मरीज
इस सर्दभ मे सोनारी की रहनेवाली किशोरी बर्मा ने कहा कि उसके पति अजीत बर्मा 2 नवबंर से तबीयत होने के कारण टी एम एच मे भर्ती कराया गया था।आज डाक्टरो ने मेरे पति की छूट्टी दे दी।छूट्टी होने के बाद मूझे कहा गया कि आप ईलाज मे लगे 12500 रूपया काउटर मे जमा कराए ।मै पैसा लेकर जैसे काऊटर के पास गई तो काऊटंर मे बैठे व्यक्ति ने पैसे लेने से इनकार कर दिया।उनलोगो ने साफ तौर पर कहा कि यहा 500 और 1000 के अलावे चेक से भी पैसा नही लिया जाएगा ।
हंगामे की सुचना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बदला फैसला
वही मरीज के परिजनो के द्नारा हंगामे की सूचना के बाद टीएमएच प्रबंधन ने अगले 72 घंटे तक पांच सौ हजार के नोट स्वीकार का फैसला लिया है। इस सर्दभ में टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन की ओर जानकारी दी गई है।
जबकि पहले अस्पताल प्रबंधन ने इस सर्दभ मे अपातकाल कक्ष के सामने सुचना चपका दिया है। जिसमे साफ तौर पर लिखा गया है कि अस्पताल प्रबंधन 500 और 1000 हजार का नोट स्वीकार नही किये जाएगे।

