

जमशेदपुर।
शहऱ के कदमा थाना क्षेत्र की अनिलसुर पथ की रहने वाली दो सगी बहनो को नौकरी का झांसा देकर पंजाब बेचे जाने का मामला प्रकाश मे आय़ा है। वही इस मामले मे पिड़ीता के परिजनो ने कदमा थाना मे मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज करते ही पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है।
नौकरी के नाम पर ले जाया गय़ा था
इस सर्दभ मे पिड़ीता की बहन दिपीका ने बताया कि उसकी बहन डॉली()) और निशा(16) को पंजाब की रहने वाली पिकीं दास ने कदमा की रहने वाली अपने दोस्त लखी दास को नौकरी दिलाने के नाम पर पंजाब बुलाया । वे लोग 19 अक्टुबर को पंजाव के व्यास के लिए रवाना हुए ।पंजाब पहुंचने के बाद दोनो बहनो से उनलोगो का सर्पक खत्म हो गया।
बहन के फोन से जानकारी हुई
दिपीका ने बताया कि शनिवार को उसकी बहन चोरी छिप कर मुझे फोन कर सारी जानकारी दी । निशा ने बताया कि व्यास नगर मे नौकरी दिलाने के नाम पर जबरदस्ती शादी करा दी गई । उसे य़हां से निकाले। और अपनी बड़ी बहन डाली के बारे मे कहा कि उसे पता नही है कि वह कहां है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
इस सर्दभ मे कदमा थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता ने कहा कि कहा कदमा के अनिल सुर पथ की रहने वाली दो बहनो को नौकरी दिलाने के नाम पर पंजाब मे शादी करा देने मामले मे सामाने आया है। पुलिस मामले की जानकारी ले रही है। वही फिलहाल पुलिस दोनो बहनो को ले जाने वाली लड़की के भाई को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। वैसे पंजाब पुलिस से भी सर्पक किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
