

संवादाता ,जमशेदपुर,०४ नवम्बर
जमशेदपुर लोकसभा युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राकेश साहू के अध्यक्षता में साकची शहीद चैक कैम्प कार्यालय के आगामी विधानसभा के चुनावी तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड प्रदेश कमिटी के महासचिव अशोक चैधरी, संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव नलिनी सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अशोक चैधरी एवं राकेश साहू ने कहा भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र के विधायक है, परन्तु क्षेत्र का कोई विकास नहीं हो पाया है। 86 बस्ती के मालिकाना हक विधायक के कारण ही 20 वर्षों से लंबित है। 14 वर्ष हो गये अभी भी केबुल कम्पनी बंद पड़ा हुआ है, गैर टिस्को क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा की समस्यायें बनी हुई है। गरीबों के लिए राशन कार्ड साथ ही बिरसानगर, बागुननगर, बागुनहातु आदि क्षेत्रों में बेरोजगारी की स्थिति बनी हुई है। जमशेदपुर पूर्वी के लाखों मजदूर कम्पनियों में काम करते हैं। उनकी समस्यायें को कभी विधायक ने विधानसभा में नहीं उठाया। बिरसानगर जलापूर्ति योजना विफल हो गया है। बिरसानगर में एक भी स्नातक स्तर का काॅलेज नहीं खुलवा पाये। श्री साहू ने कहा रघुवर दास ने जनता को धोखा दिया है। विधायक हर मोर्चा पर विफल है। जनता इस बार चुनाव में जवाब देगी। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि पूर्वी विधानसभा में पूरे 27 बस्ती है। आगामी 10 तारीख से इन क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता को रघुवर दास 20 वर्षों के कारनामा को बताया गया। इस बार कांग्रेस को सहयोग की अपील करेगी। युवा कांगे्रस का नारा है – रघुवर हटाओ पूर्वी विधानसभा बचाओ। कांग्रेस लाओ झारखण्ड बचाओ। कार्यक्रम में बर्मामाइन्स, बारीडीह, काशीडीह के सैकड़ों साथियों ने राहुल गांधी की आस्था करते हुए युवा कांग्रेस का दामन थामा। बैठक में मुख्य रूप से सामन्तो दा, कमलेश साव, सतीश रजक, संजय यादव, अतुल गुप्ता, रामबिलस शर्मा, जयन्ती दास, बिनोद रजक, सुरेन्द्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, सुन्दर मुर्मू, बबलू टुडू, इन्द्रजीत कुमार, श्रवण साव, सतीश रजक, मालती चैधरी, मोन्टी अग्रवाल, श्रीकान्त, अजीत यादव, अरूण बारीक, लक्ष्मण यादव, मिशु कुमार, दिलीप झा, कैलाश गुप्ता, मो0 अफजल, मो0 नन्हे, विजय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.