JAMSHEDPUR।
टोक्यो ओलम्पिक में 41 साल बाद कांस्य मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुये सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सतबीर सिंह गोल्डु ने कहा कि यह जीत युवाओं हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।
गुरुवार को जब पूरा देश भारतीय जीत का जश्न मना रहा था वहीं जमशेदपुर भी जश्न से अछूता नही रहा।
सतबीर सिंह गोल्डु ने टाटा स्टील से अपील की है कि नवल टाटा हॉकी एकेडमी में ओलंपिक वीरों को आमंत्रित करे ताकि जमशेदपुर के युवा उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में अपने शहर और देश का नाम रोशन कर सकें। कोषाध्यक्ष सतविंदर सिंह ने कहा कि चार दशक बाद ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को गौरव के क्षण दिए हैं।
