
JAMSHEDPUR


चैत्र मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि के दिन महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, बड़े भाई श्री बलभद्र जी, बहन सुभद्रा, प्रभु सुदर्शन, मां लक्ष्मी जी, के प्रतिमा को नए स्थानों में विराजमान हेतु वैदिक रीति नीति के अनुसार पंडित श्री गोपी नाथ मिश्र एवं पंडित श्री ओमकार पंडा जी के द्वारा संपूर्ण मंत्रउच्चारण विधि के अनुरूप यजमान श्री संतोष चौधरी एवं श्रीमती सुजाता चौधरी के द्वारा किया गया।
उक्त चतुर्धा प्रतिमा की स्थान में परिवर्तन का उद्देश्य उत्कल एसोसिएशन परिसर में उत्कल इंग्लिश मीडियम स्कूल नइभवन निर्माण हेतु की गई। इस पुनीत कार्य में उत्कल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्रीकांत कुमार पति, महासचिव श्री तरुण कुमार महंती सह सचिव श्री विभूति कुमार महंती, कोशाध्यक्ष श्री पवित्र मोहन जेना, एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य/ सदस्या साथ ही अनेकों आजीवन सदस्य/ सदस्या उपस्थिति थे।

