Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -रविन्द्र भवन, साक्ची में जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीओ धालभूम तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल
Top Stories

JAMSHEDPUR -रविन्द्र भवन, साक्ची में जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीओ धालभूम तथा जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी हुए शामिल

BJNN DeskBy BJNN DeskJanuary 25, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन रविन्द्र भवन, साक्ची में किया गया । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुरज कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम नीतीश कुमार सिंह तथा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिले के दिव्यांग मतदाता आइकन के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त तथा अन्य मंचासिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने शपथ दिलाया कि ‘हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे’। कार्यक्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वागत संबोधन करते हुए विषय प्रवेश कराया तत्पश्चात जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा द्वारा मतदाता दिवस क्यों मनाया जाता है, निर्वाचन आयोग का गठन एवं प्रजातंत्र को सुदृढ़ रखने में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। उन्होने बताया कि 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था, इसलिए इसके स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। मौके पर जिला जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में ‘पथ’ संस्था के कला दल ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर मतदाता जागरूकता संबधी संदेश देते हुए जनसाधारण से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं वोट देने के लिए अपील की ।

★सबसे बड़ी शक्ति मताधिकार की शक्ति होती है, इसका जरूर उपयोग करें-  सूरज कुमार,

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकतंत्र के अधिकारों के विषय में समझाते हुए कहा कि एक सुदृढ़ लोकतंत्र बनाने या राज्य/देश को विकसित करने हेतु जनप्रतिनिधि का चुनाव बहुत जरूरी है, जो हमारे समाज या देश का विकास कर सकें। यह कार्य जनता पर निर्भर होती है एवं एक-एक जनता के वोट के माध्यम से एक बेहतर जनप्रतिनिधि का चुनाव किया जा सकता है तथा अच्छे सरकार का गठन किया जाता है। अतः इस संबंध में सभी व्यक्ति को जागरूक होने की आवश्यकता है क्योंकि सबसे बड़ी शक्ति मताधिकार की शक्ति होती है ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभागार में उपस्थित लोगों को आज के दिन लॉन्च होने वाले E-EPic एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा भारत निर्वाचन आयोग ने सर्विस डिलिवरी व पारदर्शिता में आज एक बड़ी छलांग लगाई है। कोई भी व्यक्ति कुछ जरूरी डिटेल्स डाल कर E-EPic एप को डाउनलोड कर सकता है एवं वोटर आईडी के विषय में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है । साथ ही फरवरी माह से इस एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति 18 साल या उससे अधिक के होने पर नए वोटर आईडी बनवाने हेतु आवेदन दे सकते हैं जिसके लिए अब सरकारी दफ्तरों या प्रज्ञा केंद्र का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही वोटर आईडी के संबंधित आवश्यक जानकारी E-Epic एप के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है । इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने के लिए हौसला अफजाई की गई । उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्यों की समीक्षा उनके द्वारा समय समय पर की जाएगी, कार्य में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है । इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा इलेक्ट्रोल रोल को समय समय पर अपडेट करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।

इस मौके पर विगत निर्वाचन तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण-2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी जिनमें 6 ईआरओ क्रमश: अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, एसडीओ धालभूम/घाटशिला तथा 12 एईआरओ जिनमें बीडीओ एवं सीओ बहरागोड़ा, बीडीओ चाकुलिया, सीओ घाटशिला, बीडीओ मुसाबनी, बीडीओ डुमरिया, बीडीओ एवं सीओ पोटका, बीडीओ बोड़ाम, बीडीओ पटमदा, बीडीओ एवं सीओ गोलमुरी सह जुगसलाई को जिला निर्वाचन पादधिकारी सह उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही 32 सुपरवाइजर, 64 बीएलओ व जिले में निर्वाचन से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर तथा हेल्प डेस्क कॉर्डिनेटर को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राज्य की राजधानी रांची में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में माननीय राज्यपाल, झारखंड द्वारा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 46 पोटका विधानसभा क्षेत्र सह अपर जिला दण्डाधिकारी पूर्वी सिंहभूम श्री नन्दकिशोर लाल को निर्वाचन संबधी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया जो जिले के लिए काफी हर्ष का विषय है। जिला स्तरीय समारोह में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार को विगत निर्वाचन में मतदाताओं को जागरूक करने तथा निर्वाचन आयोग के उद्देश्य को बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के दिव्यांग मतदाता आइकन अरूण कुमार सिंह, एस उमेश व एन साईकृष्णा को मतदाता जागरूकता हेतु बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री नीतीश कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री सौरव कुमार सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री अजय कुमार, जिला परिवहन पदादिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, सीओ जमशेदपुर सदर श्री अनुराग तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्रीमती सविता टोपनो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी, बीएलओ व सुरवाइजर उपस्थित रहे ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

NEW DELHI NEWS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘एल्डरलाइन 14567’ बनी वरदान, 5 लाख से अधिक लोगों ने ली प्रतिज्ञा

July 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: एफटीएस जमशेदपुर चेप्टर की अहम बैठक संपन्न, सत्र 2026-27 के विज़न और नई कार्ययोजना पर मुहर

July 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: माय भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण को लेकर अहम बैठक, उपायुक्त ने दिए निर्देश

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.